Share Market Closing: सेंसेक्स 370 अंक ऊपर तो निफ्टी 17.8K के ऊपर हुआ बंद, अडानी एंटरप्राइजेज 23% चढ़ा
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले भारतीय सूचकांक आज बेहतरी के साथ खुले। अधिकांश विश्लेषकों को सही साबित करते हुए, आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 500 अंक उछलकर 60,792.10 अंक पर पहुंच गया। एनएसई पर अडानी के शेयरों का कमाल जारी है और अडानी एंटरप्राइजेज 23 प्रतिशत की छलांग के साथ दौड़ में सबसे आगे है।
मार्केट बंद होते समय बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 377.75 अंक ऊपर 60,663.79 पर और निफ्टी 50 150.20 अंक ऊपर 17,871.70 पर कारोबार कर रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: