कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में थोक बिक्री में 3-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव, ICRA की रिपोर्ट आई सामने

Commercial Vehicle Industry: इक्रा (Icra) ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि डोमेस्टिक कमर्शियल व्हीकल (CV) इंडस्ट्री में इस फाइनेंशियल ईयर में थोक बिक्री में 3-5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि, फाइनेंशियल ईयर 2025 में इसमें 1.2 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी।

Commercial Vehicle Industry

Commercial Vehicle Industry: इक्रा (Icra) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें डोमेस्टिक कमर्शियल व्हीकल (CV) इंडस्ट्री में इस फाइनेंशियल ईयर में थोक बिक्री में 3-5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी की बात कही गई। फाइनेंशियल ईयर 2025 की बात करें, तो इसमें 1.2 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई थी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इस बढ़ोतरी से निर्माण और बुनियादी ढांचा गतिविधियों के फिर से शुरू होने और स्थिर आर्थिक माहौल से प्रेरित होने की उम्मीद है।

अप्रैल-मई के आंकड़े कितने?

डोमेस्टिक CV थोक बिक्री में पिछले महीने साल-दर-साल आधार पर मामूली 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि, क्रमिक रूप से इसमें लगभग 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, चालू फाइनेंशियल ईयर के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में CV थोक बिक्री में साल-दर-साल 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। इक्रा के मुताबिक, मई 2025 में सीवी खुदरा मात्रा में साल-दर-साल 3.7 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि, क्रमिक गिरावट 11.3 प्रतिशत थी। इस तरह के रुझान डीलरशिप के आखिर में बढ़ी हुई इन्वेंट्री को दिखाते हैं।

मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल

मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में मई में खुदरा बिक्री की मात्रा में साल-दर-साल आधार पर 4.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई, जबकि क्रमिक आधार पर 18.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली।

फाइनेंशियल ईयर 2026 में होगी बढ़ोतरी

रीजनल डिसरप्शन और जियोपॉलिटिकल सिचुएशन ने महीने की मांग पर कुछ असर डाला। रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2025 में 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद, फाइनेंशियल ईयर 2026 में M&HCV (ट्रक) थोक बिक्री में 0-3 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज होने की उम्मीद है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में (LCV) (ट्रक) थोक बिक्री में सालाना आधार पर 3-5 प्रतिशत की सीमित बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

8-10 प्रतिशत की हाई एनुअली ग्रोथ

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेगमेंट में नए वाहनों की तुलना में प्री-ओन्ड व्हीकल की बढ़ती प्राथमिकता ने भी हाल के दिनों में मांग को प्रभावित किया है। इक्रा ने कहा कि मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (ट्रक) और हल्के कमर्शियल व्हीकल (ट्रक) सेगमेंट में लगातार 0-3 प्रतिशत और 3 से 5 प्रतिशत की मामूली सालाना बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जबकि, बस सेगमेंट में इस फाइनेंशियल ईयर में 8-10 प्रतिशत की हाई एनुअली ग्रोथ होने की संभावना है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसके साथ ही निर्माण और खनन गतिविधियों में तेजी और स्थिर आर्थिक माहौल के चलते LCV (ट्रक) और M&HCV (ट्रक) सेगमेंट की मांग की संभावनाओं को समर्थन मिलेगा। जबकि, रिप्लेसमेंट डिमांड से बस सेगमेंट के लिए वोल्यूम ग्रोथ सपोर्ट मिलने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ