Gold Rate Today: देश में गिरे सोने के दाम, दिल्ली, यूपी, मुंबई... कहां सबसे कम कीमत?

Gold Rate Today: सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी से यह आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। बीते दो दिनों में सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि, आज ये आंकड़े कम होते दिख रहे हैं। दरअसल, 4 जुलाई को सोने की कीमत में कमी आई है।

Gold Rate Today 4 July 2025

Gold Rate Today: देश में आम आदमी के सोना हाथों से फिसलता जा रहा है, क्योंकि इसकी कीमत एक लाख के पास पहुंच गई है। 3 जुलाई को सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। हालांकि, आज सोने की कीमत बीते दिन के मुकाबले कम हो गई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सुबह तक सोने के दामों में 600 रुपये की गिरावट आई है। इसी के साथ आज देशभर में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,730 रुपये में मिल रहा है। यहां देखिए अलग-अलग शहरों में सोने की क्या कीमत है।

विज्ञापन

आज कितनी कम हुई कीमत?

कई दिनों बाद सोने की कीमत में कमी देखी गई है। लगातार बढ़ोतरी के बाद आज 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) की कीमत में करीब 600 रुपये की कमी आई है। इसी के साथ सोना 98,730 रुपये में खरीदा जा सकता है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 550 रुपये की कमी के साथ प्रति 10 ग्राम 90,500 रुपये पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की बात करें, तो इसमें 450 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। आज 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 74,050 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

किस शहर में क्या दाम?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,880 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 600 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,170 तक पहुंच गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 98,730 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,050 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 98,880 रुपये है। 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,730 रुपये में मिल रहा है। 22 कैरेट सोना 90,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,700 रुपये में खरीद सकते हैं।

पटना में कितनी कम हुई कीमत?

पटना में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,780 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 600 रुपये की कमी देखी गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,090 रुपये में मिल रहा है, जिसमें 450 रुपये की कमी देखी जा रही है। इसी के साथ एक बार फिर से दिन में सोने की कीमत में बदलाव होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ