Rath Yatra 2025: गौतम अडाणी ने पुरी में इस्कॉन रसोई का किया दौरा, स्वयंसेवकों के साथ मिलकर की सेवा

Rath Yatra 2025: अडाणी ग्रुप्स के चेयरमैन ने पुरी में रथयात्रा के दौरान अडाणी-इस्कॉन रसोई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रसोई घर में स्वयंसेवकों के साथ सेवा भी की और उनकी पत्नी ने भी विनम्रता के साथ तीर्थयात्रियों के लिए भोजन पकाया।

Source-NEWS 24
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद सेवा करते दिखे गौतम अडाणी

कुंभ मेले के बाद पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भी अडाणी ग्रुप्स ने प्रसाद सेवा शुरू की है। अडाणी-इस्कॉन रसोई के दौरे के दौरान इस्कॉन स्वयंसेवकों के साथ रसोई सेवा में भी भाग लिया। इस काम में उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अडाणी और बेटे करण अडाणी ने भी उनका साथ दिया था। उन्होंने परिवार समेत व्यक्तिगत रूप से पुरी की विशाल रसोई की व्यवस्था का निरीक्षण किया, जो प्रतिदिन लाखों तीर्थयात्रियों को पवित्र शाकाहारी भोजन परोस रही हैं।

गौतम अडाणी और उनकी पत्नी ने सेवा की

इस यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने गौतम अडाणी से स्नेहपूर्वक अनुरोध किया कि वे कुछ समय के लिए उनके साथ खाना पकाने की सेवा में हिस्सा लें। हालांकि , उनकी सुरक्षा टीम ने शुरू में ऐसा न करने की सलाह दी, लेकिन वे विनम्रतापूर्वक सहमत हो गए। उन्होंने पूरियां बनाईं और सब्जी बनाने में मदद की, जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों के बीच खुशी और एकता का माहौल बना।

डॉक्टर प्रीती अडाणी भी खाना पकाती दिखी

इस कार्यक्रम में गौतम अडाणी की पत्नी डॉ. प्रीति अडाणी ने भी प्रसाद सेवा में भाग लिया। वे एक बड़ा खमचा (बर्तन) पकड़े हुए खाना पकाती नजर आई। उनके बेटे करण अडाणी भी उनका साथ देने के लिए आगे आए। उनका ऐसा आचरण यह दर्शाता है कि वे न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हैं, बल्कि संस्कृति, विनम्रता और आपसी सम्मान में भी समृद्ध हैं।

विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन ने क्या बोला?

इस्कॉन प्रबंधन ने कहा कि गौतम अडाणी की रसोई में कदम रखने की इच्छा, भले ही थोड़े समय के लिए थी मगर हम सभी के लिए यह उनकी ओर से मिला संदेश था, जिसने हमें याद दिलाया कि सच्ची महानता सेवा करने में हैं, पद में नहीं। इस्कॉन का मानना ​​है कि इस तरह की सांस्कृतिक और भक्ति सेवा में अडाणी परिवार की सक्रिय भागीदारी एक सार्थक उदाहरण स्थापित करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ