Nvidia ने रचा इतिहास, इस मामले में Microsoft को छोड़ा पीछे

NVIDIA ने 3.92 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ इतिहास रच दिया और इसी के साथ यह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। Nvidia एक ऐसी कंपनी है जो AI मॉडल्स को ट्रेन और रन करने के लिए अहम् हाई-एंड प्रोसेसर बनाती है।

NVIDIA

टेक्नोलॉजी कंपनी NVIDIA एक बार फिर ‘दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी’ बन गई है। कंपनी ने हाल ही में 3.92 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ इतिहास रच दिया है। जी हां कंपनी के शेयर 4% से ज्यादा चढ़कर $154.10 पर बंद हुए, जिससे उसका मार्केट कैप $3.76 ट्रिलियन पहुंच गया। खास बात ये है कि इस रफ्तार के साथ Nvidia ने Microsoft को भी पीछे छोड़ दिया, जिसका मार्केट वैल्यू $3.65 ट्रिलियन रहा। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की यह उपलब्धि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढ़ती मांग की वजह से है।

विज्ञापन

AI की मांग बनी वजह का

Nvidia एक ऐसी कंपनी है जो AI मॉडल्स को ट्रेन और रन करने के लिए अहम् हाई-एंड प्रोसेसर बनाती है, वैसे ये काम अन्य कंपनियां भी करती हैं, लेकिन Nvidia उन सबसे आगे है। इसलिए AI सेक्टर में निवेश बढ़ने के साथ Nvidia की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है। अमेरिका में भी AI थीम पर बनी कंपनियों में निवेश का क्रेज काफी बढ़ गया है, और Nvidia आपके इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

विज्ञापन

पूरे टेक सेक्टर पर भी दिखा असर

Nvidia की इस बढ़ती डिमांड की वजह से इसका जबरदस्त असर पूरे टेक सेक्टर पर भी दिखा। S&P 500 टेक्नोलॉजी इंडेक्स में 0.9% की बढ़त देखने को मिली है, और वो भी नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इस इंडेक्स में साल 2025 में अब तक लगभग 6% की बढ़त देखने मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह बढ़त अभी और रफ़्तार पकड़ेगी।

विज्ञापन

मिल रहा है सपोर्ट

बड़ी बात तो ये है कि इस जबरदस्त उछाल के बाद भी Nvidia का वैल्यूएशन अब भी बैलेंस में माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के शेयर अगले एक साल की (12 महीनो) की अनुमानित कमाई की तुलना में करीब 30 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इसके पिछले पांच साल के औसत (40 गुना) से कम है। ऐसे में कंपनी की कमाई काफी अच्छी रही है। यही वजह से कि कंपनी के शेयर की कीमत में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है।

विज्ञापन

निवेशकों में उत्साह

Loop Capital की रिपोर्ट में Nvidia के शेयर का टारगेट $175 से बढ़ाकर $250 कर दिया गया। इस रिपोर्ट में कहा गया कि Generative AI की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए Nvidia एक नई तकनीकी लहर “Golden Wave” के सेंटर में है। एक्सपर्ट के मुआबिक AI क्रांति में Nvidia सबसे आगे है। Loop Capital की रिपोर्ट एक बढ़ी वजह रही है कि Nvidia की बिक्री में तेजी देखने को मिली है

Microsoft और Apple भी रेस में

Apple के शेयरों में भी 0.4% की बढ़त देखने को मिली और कंपनी का मार्केट कैप $3 ट्रिलियन हो गया। आपको बता दें कि पिछले एक साल में Nvidia, Microsoft और Apple कंपनियां साथ-साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने की रेस में शामिल रही हैं।

विज्ञापन

AI और टेक्नोलॉजी में लीडरशिप Nvidia को आगे रखती है, अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या यह Nvidia अपनी पोजीशन बनाए रख पाएगी? या Microsoft और Apple इसे चुनौती देंगे? जल्द ही इसका भी पता चल जायेगा, वैसे आपकी इस बारे में क्या राय है ? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ