RBI Rules Regarding Bank Account Minimum Balance: आजकल बैंक खाते में बैलेंस मेंटेन रखने का नियम है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार, ऐसा नहीं करने पर बैंक चार्ज लगाते हैं, जो भरना अनिवार्य होता है, लेकिन जब बैंक अकाउंट खाली होता है, तब क्या होता है? बैंक चार्ज लगाते हैं या खाता माइनस में चला जाता है, जानने के लिए आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए…

विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया के हिसाब से बैंक चार्ज लगाते

RBI के निर्देशानुसार, बैंक को खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन कराने के लिए कहा गया है। हर बैंक ने इसका एक अमाउंट फिक्स किया है। इस फिक्स अमाउंट से कम बैलेंस होने पर चार्ज लगाया जाता है। अलग-अलग बैंक अलग-अलग चार्ज लगाते हैं। यह एरिया के हिसार से हो सकता है। शहरी इलाकों में ज्यादा जुर्माना लगाया जाता है। ग्रामीण इलाकों में कम लगाया जाता है।

विज्ञापन

SMS-ईमेल या लेटर भेजकर बताएंगे

RBI के निर्देशानुसार, बैंकों को ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस नहीं होन के बारे में बताना होगा। यही एक महीने के अंदर बैलेंस मेंटेन नहीं होता हो जुर्माना लगाने के निर्देश हैं। बैंक इसके लिए SMS, ईमेल या लेटर भेजेंगे। बैंक ग्राहकों को बैलेंस मेंटेन करने के लिए समय देते हैं, जो एक महीने तक का ही हो सकता है। इस समयसीमा के बाद बैंक ग्राहकों को बताकर जुर्माना लगाएंगे।

विज्ञापन

चार्ज लगाने के लिए बैंक स्लैब भी बनाते

RBI के निर्देशानुसार, मिनिमम बैलेंस मेंटेन रखने में जितना अमाउंट कम होगा, जुर्माना उसी रेशो में लगाया जाएगा, यानी चार्ज तय प्रतिशत के आधार पर ही लगाया जाएगा। इसके लिए बैंक एक स्लैब भी बनाते हैं। चार्ज वैलिड होना चाहिए और औसत लागत से अधिक नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे कि मिनिमम बैलेंस न होने लगने वाला जुर्माना अकाउंट को नेगेटिव या माइनस में न पहुंचा दे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ