---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Bank Holidays in July 2026: जुलाई में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें त्योहारों और वीकेंड की पूरी लिस्ट, घर से निकलने से पहले चेक करें कैलेंडर

Bank Holidays July 2026: आरबीआई कैलेंडर के अनुसार जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इसमें रथ यात्रा, दूसरा-चौथा शनिवार और 4 रविवार शामिल हैं। देखें पूरी लिस्ट।

---विज्ञापन---

जून का महीना खत्म होने वाला है और नए महीने यानी जुलाई की शुरुआत होने जा रही है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम (जैसे चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट या लोन का काम) निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद (State wise bank holidays list July) रहने वाले हैं।

इन 12 दिनों की छुट्टियों में 4 रविवार, 2 शनिवार (दूसरा और चौथा) और 6 क्षेत्रीय त्योहारों या विशिष्ट दिवसों के कारण होने वाली छुट्टियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि जुलाई के महीने में आपके राज्य में बैंक कब-कब बंद रहेंगे, ताकि आप अपने वित्तीय काम पहले से प्लान कर सकें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ITR Filing 2026: मिल गया फॉर्म 16? ITR फाइल करने की न करें जल्दबाजी, पहले जरूर चेक कर लें ये 6 महत्वपूर्ण बातें; वरना आ सकता है नोटिस

राज्य और क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां (State-Wise Holiday List)

आरबीआई (RBI) के नियमानुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय दिवसों के आधार पर कुछ छुट्टियां (RBI bank holiday calendar July 2026) केवल विशेष राज्यों या शहरों में ही लागू होती हैं:

---विज्ञापन---

06 जुलाई 2026 (सोमवार): एमएचआईपी दिवस (MHIP Day) के अवसर पर आइजोल (मिजोरम) में बैंक बंद रहेंगे।

09 जुलाई 2026 (गुरुवार): बेह देइंखलम (Beh Deinkhlam) के चलते शिलांग (मेघालय) के सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

---विज्ञापन---

16 जुलाई 2026 (गुरुवार): रथ यात्रा (Ratha Yatra) के पावन अवसर पर भुवनेश्वर (ओडिशा) में बैंकों में सार्वजनिक अवकाश (Ratha Yatra bank holiday 2026) रहेगा।

17 जुलाई 2026 (शुक्रवार): यू टिरोट सिंह की पुण्यतिथि (Death Anniversary of U Tirot Singh) के मौके पर इम्फाल (मणिपुर) में बैंक बंद रहेंगे।

---विज्ञापन---

18 जुलाई 2026 (शनिवार): द्रुकपा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi) के कारण गंगटोक (सिक्किम) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

22 जुलाई 2026 (बुधवार): खारची पूजा (Kharchi Puja) के पावन उत्सव पर अगरतला (त्रिपुरा) और शिलांग (मेघालय) में बैंक बंद रहेंगे।

---विज्ञापन---

देशव्यापी वीकेंड छुट्टियां (Nationwide Weekend Closures)
शनिवार और रविवार (Second fourth Saturday bank close date) को होने वाली छुट्टियां पूरे देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों पर समान रूप से लागू होती हैं:

05 जुलाई 2026: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

---विज्ञापन---

11 जुलाई 2026: दूसरा शनिवार (Second Saturday)

12 जुलाई 2026: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

---विज्ञापन---

19 जुलाई 2026: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

25 जुलाई 2026: चौथा शनिवार (Fourth Saturday)

---विज्ञापन---

26 जुलाई 2026: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंकों की शाखाएं फिजिकली बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दिनों में भी आप घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) और यूपीआई (UPI) के जरिए पैसों का डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा कैश निकासी के लिए एटीएम (ATM) सेवाएं भी 24 घंटे खुली रहेंगी।

---विज्ञापन---

आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, त्योहारों से जुड़ी छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग हो सकती हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी भ्रम से बचने के लिए अपनी गृह शाखा (Home Branch) या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार स्टेटस जरूर वेरिफाई कर लें।

बैंकों के नए नियमों, बैंकिंग अपडेट्स, पर्सनल फाइनेंस की गाइडलाइंस तथा देश-दुनिया की हर प्रामाणिक और कड़क खबर के लिए हमारे साथ बने रहें।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2026 05:46 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola