क्या आप एक टूरिस्ट के तौर पर बैंक अकाउंट खोल सकते हैं? ये देश कहते हैं- हां, जानें तरीका

Can a tourist open a bank account abroad? आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, दुबई और जॉर्जिया जैसे देशों में टूरिस्ट्स के लिए बैंक अकाउंट खोलने के नियम हैं. जान‍िये इसकी पूरी प्रक्र‍िया क्‍या है.

Can tourists open a bank account in foreign country

Tourist Bank Account: क्या टूरिस्ट वीजा पर विदेश में खुल सकता है बैंक अकाउंट? जानिए किन 6 देशों में मिलती है सुविधा

विज्ञापन

अक्सर हम सोचते हैं कि किसी दूसरे देश में बैंक अकाउंट खोलने के लिए वहां का नागरिक या रेजिडेंट (Resident) होना जरूरी है. लेकिन सच यह है कि कई ऐसे देश हैं जो सैलानियों, डिजिटल नोमैड्स (Digital Nomads) और बार-बार आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी से लोकल बैंक अकाउंट खोलने की इजाजत देते हैं.

विदेश में खाता होने से आपको हर खरीदारी पर लगने वाले भारी-भरकम कार्ड चार्ज से मुक्ति मिल जाती है और पैसे ट्रांसफर करना बहुत आसान हो जाता है. किन देशों में टूरिस्ट्स के लिए खाता खोलना आसान है और भारत में बैठे-बैठे कौन से विदेशी बैंक आपको सुविधाएं देते हैं, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

किन देशों में टूरिस्ट खोल सकते हैं बैंक अकाउंट?

अलग-अलग देशों में बैंक अकाउंट खोलने के नियम और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अलग-अलग होते हैं. आइये एक-एक करके जानते हैं:

जॉर्जिया (Georgia): डिजिटल नोमैड्स के लिए यह सबसे पसंदीदा देश है. यहाँ बैंक अकाउंट खोलना बेहद आसान है और ज्यादातर मामलों में केवल आपका पासपोर्ट ही मुख्य दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है.

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड (Switzerland): स्विस बैंक अपने सुरक्षित सिस्टम के लिए मशहूर हैं. गैर-निवासी (Non-residents) यहां खाता खोल सकते हैं, लेकिन बैंक कड़ी जांच-पड़ताल (KYC) करते हैं और शुरुआती डिपॉजिट (Minimum Deposit) की रकम काफी ज्यादा होती है.

विज्ञापन

पुर्तगाल (Portugal): अगर आप यहां अक्सर जाते हैं, तो अकाउंट खोल सकते हैं. इसके लिए पासपोर्ट के साथ पुर्तगाल का टैक्स नंबर (NIF), होम एड्रेस प्रूफ और इनकम प्रूफ की जरूरत होती है.

सिंगापुर (Singapore): सुरक्षित फाइनेंशियल हब होने के नाते सिंगापुर में कुछ बैंक टूरिस्ट्स को खाता खोलने की सुविधा देते हैं. इसके लिए पासपोर्ट, पहचान पत्र और खाता खोलने की ठोस वजह (Reason for Account) बतानी होती है.

विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (UAE – दुबई): यूएई में गैर-निवासी सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं. इसके लिए पासपोर्ट, वैध टूरिस्ट वीजा/एंट्री स्टैम्प और फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स जमा करने होते हैं.

पनामा (Panama): लैटिन अमेरिका के इस प्रमुख बैंकिंग केंद्र में टूरिस्ट्स अकाउंट खोल सकते हैं. हालांकि, इसके लिए बैंक रेफरेंस लेटर, इनकम प्रूफ और फंड्स का सोर्स बताना अनिवार्य होता है.

विज्ञापन

भारत में कौन से विदेशी बैंक भारतीयों को अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं?
अगर आप भारत में रहते हैं और किसी ग्लोबल या इंटरनेशनल बैंक में अपना खाता खोलना चाहते हैं, तो भारत में काम कर रहे कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंक (Foreign Banks in India) आपको यह सुविधा देते हैं:

HSBC Bank India: ब्रिटेन का यह दिग्गज बैंक भारत में व्यापक सेवाएं देता है. इसके जरिए आप ग्लोबल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Citibank / Axis Bank (Global Banking): सिटीबैंक के भारतीय रिटेल कंज्यूमर बिजनेस के अधिग्रहण के बाद, प्रीमियम और ग्लोबल बैंकिंग सुविधाएं अब एक्सिस बैंक के जरिए इंटीग्रेटेड रूप में मिलती हैं.

Standard Chartered Bank: यूके बेस्ड यह बैंक भारत में काफी समय से ऑपरेट कर रहा है और पर्सनल, वेल्थ मैनेजमेंट व एनआरआई बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है.

विज्ञापन

DBS Bank India (सिंगापुर): यह एशिया के सबसे सुरक्षित और बड़े बैंकों में से एक है. भारत में इसकी डिजिबैंक (digibank) सेवा के जरिए डिजिटल सेविंग्स अकाउंट आसानी से खुल जाता है.

Deutsche Bank: जर्मनी का यह प्रमुख बैंक भारत में प्रीमियम बैंकिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट और वेल्थ मैनेजमेंट सेवाएं देता है.

विज्ञापन

Barclays Bank: यूके का यह बैंक भारत में कॉर्पोरेट और वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट में सेवाएं प्रदान करता है.

इस बात पर ध्यान दें क‍ि भारत में विदेशी बैंकों में खाता खोलने के लिए आपको सामान्य आरबीआई (RBI) के केवाईसी (KYC) नियमों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ