Ratan Tata का बर्थडे पर बड़ा ऐलान, Firstcry के सभी शेयर बेचेगी कंपनी; IPO के लिए किया अप्लाई

Ratan Tata Birthday Announcement: आज रतन टाटा के जन्मदिन पर बड़ी घोषणा हुई है। एक दिग्गज बिजनेस कंपनी का IPO भी शेयर मार्केट में आने वाला है। जानिए आखिर बिजनेस जगत में क्या चल रहा है?

---विज्ञापन---

Ratan Tata Announced To Sale FirstCry Shares: आज बिजनेस टायकून रतन टाटा का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई के अपने शेयर बेचने का ऐलान किया है। शेयर बाजार में बहुत जल्द फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशन्स लिमिटेड IPO लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास अप्लाई कर दिया है। इस कंपनी में कई बिजनेसमैन का हिस्सा है। रतन टाटा के भी इस कंपनी में 77,900 शेयर हैं। रतन टाटा के अलावा और भी कंपनियों ने अपने शेयर बेचने की पेशकश की है।

 

शेयर बेचने से मिले पैसे ऐसे होंगे इस्तेमाल

वहीं IPO में 1816 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के शेयरधारकों द्वारा 5.44 करोड़ के इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। ऑटोमोबाइल निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ब्रेनबीज सॉल्यूशंस में 0.58 प्रतिशत हिस्सेदारी या 28 लाख शेयर बेचेगी। वहीं सॉफ्टबैंक 2.03 करोड़ शेयर बेचेगी। वहीं कंपनी IPO से जुटाई गई रकम से भारत और सऊदी अरब में नई दुकानें और शोरूम खोलेगी। कंपनी की मार्केटिंग करने में भी कुछ रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 22 जनवरी का दिन, 15 अगस्त 1947 जैसा स्पेशल; पढ़ें Ram Mandir पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का Exclusive Interview

यह कंपनियां बेचना चाहती हैं शेयर

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • TPs, न्यूक्वेस्ट एशिया
  • SVF फ्रॉग (केमैन) लिमिटेड
  • एप्रीकॉट इन्वेस्टमेंट्स
  • वैलेंट मॉरीशस, TIMF
  • थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड
  • श्रोडर्स कैपिटल, PI अपॉर्चुनिटीज

यह भी पढ़ें: Newsclick में चीन से फंडिंग के राज अब खुलेंगे, पोर्टल का HR हेड पहुंचा कोर्ट, बोला- बना लीजिए सरकारी गवाह

First published on: Dec 28, 2023 06:44 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें