Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

World Dairy Conference : प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ, चार दिन चलेगा आयोजन

IDF World Dairy Summit 2022 Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाला यह सम्मेलन 15 सितंबर तक चलेगा। अभी पढ़ें – e-Shram Card: ई-श्रम […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Sep 12, 2022 16:23
PM Modi

IDF World Dairy Summit 2022 Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाला यह सम्मेलन 15 सितंबर तक चलेगा।

अभी पढ़ें e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में इस दिन आ सकते हैं पैसे, ऐसे करें चेक

---विज्ञापन---

इसमें सम्मेलन में 50 देशों के करीब 1433 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। साथ ही 800 से अधिक डेरी किसान भी शामिल होंगे। इसके अलावा कार्य़क्रम में उद्योग जगत के लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता भी हिस्सा लेंगे. यह सम्मेलन ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ विषय पर केंद्रित है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और मौजूदा स्थिति पर बनी लघु फिल्म भी देखेंगे। गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें रेलवे ने रद्द की 240 से अधिक ट्रेनें, कहीं आपकी गाड़ी भी तो शामिल नहीं, इन स्टेप्स से जानें स्थिति

आपको बता दें की भारत की वैश्विक दूध में 23 फीसदी की हिस्सेदारी है। भारत में सालाना करीब 210 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है और इससे 8 करोड़ डेयरी किसान सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 12, 2022 07:14 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.