Pankaj Mishra
Read More
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में जल्द अगली किस्त जल्द आ सकती है। खबरों के मुताबिक इस महीने के अंत तक ई श्रम खाता धारकों के खाते में पैसे आ सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना को श्रम मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है। दरअसल जैसे-ई-श्रम कार्ड योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया है। अब तक काफी संख्या में जरूरतमंद लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली पहली किस्त पहले ही जारी हो चुकी है। वहीं, हर किसी को अब दूसरी किस्त का इंतजार है।
अभी पढ़ें – नए तरीके से सेकेंडों में चेक कर सकेंगे SBI FASTag का बैलेंस, यहां जानें तरीका
दरअसल केंद्र सरकार देश के गरीबों और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। देश में पहले से ही स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन और आवास जैसी कई सारी लाभकारी योजनाएं चल रही हैं। इससे देश में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा भी मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं में एक योजना और भी है, जिसे ई-श्रम कार्ड योजना है। इसके तहत ई-श्रम कार्डधारकों को सरकार की तरफ आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
खबरों के मुताबिक सरकार जल्द ही ई-श्रम योजना के तहत मिलने वाली किस्त जल्द जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार इस महीने के अंत तक में लाभार्थियों के खाते में पैसे भेज सकती है।
यदि आप कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक, घरेलू मजदूर, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, नाई, मोची, बिजली वाला, प्लम्बर आदि सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको ईपीएफओ (EPFO) मेंबर नहीं होना चाहिए। आपको किसी सरकारी पेंशनभोगी भी नहीं होना चाहिए।
अभी पढ़ें – आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, अपने शहर में जानिए आज का भाव
ई-श्रमिक कार्ड के आवेदन का तरीका बहुत आसान है। आप आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर क्लिक करें। इसके बाद आप फॉर्म फिल करें। इसके बाद आप इसे सब्मिट कर दें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सरकार ने पंजीकरण के लिए 14434 टोल फ्री नंबर भी रखा है। इस पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।