हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

PM Kisan Yojana: क्‍या आज आएगी पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त? जानें Latest Update

PM Kisan Yojana 21st Installment Status: सभी को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है. क्‍या आज ये इंतजार खत्‍म हो जाएगा? आइये आपको लेटेस्‍ट अपडेट बताते हैं.

विज्ञापन
क‍िसानों को पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त का इंतजार है.

PM Kisan Status: क‍िसान लंबे समय से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में ये कहा जा रहा था क‍ि छठ पूजा खत्‍म होने के बाद नवंबर में क‍िस्‍त का पैसा क‍िसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं. आज से नवंबर का नया महीना शुरू हो चुका है, ऐसे में PM Kisan Yojana 21st Installment के 2-2 हजार रुपये क‍िसानों के खाते में कब आएंगे, ये सवाल अब भी बना हुआ है. आइए जानते हैं कि किसान योजना की 21वीं किस्त पर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

कुछ राज्‍यों में पहले ही क‍िस्‍त दे दी गई है :

बाढ़ और आपदा प्रभाव‍ित कुछ राज्‍यों में पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त जारी की जा चुकी है. लेक‍िन अब भी बहुत से राज्‍यों में अब तक क‍िस्‍त के 2000 रुपये नहीं आए हैं.

विज्ञापन

बता दें क‍ि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM किसान) योजना, सरकारी प्रोग्राम है और इसके तहत छोटे किसानों को सरकार हर साल 6,000 रुपये की फाइनेंशियल मदद देती है. लेक‍िन ये 6000 रुपये तीन क‍िस्‍तों में दी जाती है. हर क‍िस्‍त में क‍िसानों के खाते में 2,000 रुपये आते हैं.

क्या आज आएंगे क‍िस्‍त के पैसे?

विज्ञापन

PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि आज क‍िसानों के अकाउंट में 2000 रुपये आ जाएंगे. क्‍या ऐसा है? दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोट‍िंग 6 नवंबर को है. ऐसे में क‍िसानों को उम्‍मीद है क‍ि सरकार 21वीं क‍िस्‍त जारी कर सकती है. लेक‍िन बता दें क‍ि इसे लेकर राज्‍य सरकार की ओर से कोई घोषणा या तारीख की जानकारी नहीं दी गई है. इसलिए ये नहीं कहा जा सकता क‍ि आज 21वीं क‍िस्‍त जारी की जाएगी.

क्‍या है Latest अपडेट

विज्ञापन

पीएम किसान की 21वीं किस्त को लेकर जो ताजा अपडेट आ रहे हैं, उसके अनुसार बिहार चुनावों से पहले नवंबर 2025 के पहले हफ्ते में क‍िस्‍त जारी की जा सकती है. बता दें क‍ि पंजाब, हरियाणा और जम्मू और कश्मीर जैसे आपदा प्रभाव‍ित राज्यों में किसानों को पेमेंट मिल चुका है.

कैसे चेक करें स्टेटस

विज्ञापन

इसके ल‍िए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.

वहां बेनिफिशियरी स्टेटस चुनें.

विज्ञापन

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करें.

कैप्चा सॉल्व करें और एंटर दबाएं.

विज्ञापन

अब आपको जानकारी मिल जाएगी कि किस्त का क्या स्टेटस है.

बता दें क‍ि क‍िस्‍त की रकम स‍िर्फ उन्‍हीं क‍िसानों के खाते में क्रेड‍िट होगी, ज‍िन्‍होंने अपनी ईकेवाईसी पूरी की है. ईकेवाईसी के अभाव में क‍िसानों की 21वीं क‍िस्‍त रुक सकती है. इसल‍िए अपनी ईकेवाईसी जरूर करा लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola