PM Jan Dhan Yojana Update: जन धन योजना में अकाउंट कैसे खुलवाएं? तुरंत लाभ पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा गरीबों व पिछड़ों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें एक प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) भी है। मोदी सरकार आने के बाद से उन लोगों पर जोर दिया गया, जिनके बैंकों में अकाउंट नहीं थे। इसके पीछे का कारण था गरीबों को सीधा उनके खातों में पैसे पहुंचाए जाएं।
अभी पढ़ें – दीवाली से पहले ग्राहकों के लिए बुरी खबर, इन बैंकों ने उधार दरों में संशोधन कर लोन EMIs को बढ़ाया
सरकार द्वारा सभी योजनाएं पात्र लोगों के लिए एक बड़ा अवसर बनी हैं। अब जन-धन योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों के जरिए अब तक 25 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। त्योहारों का समय हो या ना हो आज के समय में पैसों की जरूरत हमेशा ही रहती हैं। ऐसे में जिन लोगों के जन-धन योजना के तहत खाते नहीं है, वे कुछ आसान तरीकों से अपना अकाउंट खुलवाएं और इसके कई सारे लाभ पाएं।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) वित्तीय समावेशन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य बुनियादी बचत और जमा खातों, प्रेषण, ऋण, बीमा और पेंशन सहित वित्तीय सुविधाओं तक सस्ती पहुंच प्रदान करना है। जिन व्यक्तियों के पास कोई अन्य खाता नहीं है, वे योजना के माध्यम से किसी भी स्थानीय बैंक या व्यापार प्रतिनिधि (बैंक मित्र) शाखा में एक मूल बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खाता खोल सकते हैं।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) आपके धन को सुरक्षित रखने और बढ़ाने में मदद करती है। जन-धन योजना खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना का आवेदन पत्र प्रधानमंत्री जन-धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट या किसी अन्य बैंक की वेबसाइट से प्राप्त करें। फॉर्म भरें और मांगे जा रहे दस्तावेज जमा करें।
-पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र की पड़ेगी जरूरत।
-राज्य सरकार के किसी अधिकारी द्वारा विधिवत पुष्टि किए गए NREGA जॉब कार्ड और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा अधिकृत पत्र जिसमें नाम, स्थान और आधार संख्या को शामिल किया हो।
-ऊपर दिए गए विवरण के साथ इस खाते को शुरू किया जा सकता है।
-भरे हुए फॉर्म को स्थानीय बैंक शाखा में लाएं।
-दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बैंक खाता खोला जाएगा।
केंद्र सरकार ने साल 2014 में प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए सरकार देश के नागरिकों तक बैंक की सुविधाएं पहुंचाना चाहती है। इस खाते को कस्टमर्स जीरो बैलेंस पर खोल सकते हैं। इस खाते को खोलने पर आपको कई तरह की सुविधा मिलती है।
अभी पढ़ें – Atal Pension Yojana: मात्र 210 रुपये का निवेश करने पर संवर जाएगा बुढ़ापा, जानें- कितनी मिलेगी पेंशन
रेड्डी ने 16 अक्टूबर को सार्वजनिक योजनाओं में डिजिटलीकरण और भ्रष्टाचार को खत्म करने के मामले में सरकार की बड़ी उपलब्धि पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बैंक खातों के माध्यम से अब तक लाभार्थियों को लगभग 25 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। रेड्डी ने कहा कि 50 करोड़ जन धन खातों में से आधे महिलाओं के हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: