---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

FPIs का भारतीय शेयरों में 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश, देखें ताजा आंकड़े

Share Market: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने 23 जून से 27 जून के सप्ताह के दौरान भारतीय बाजारों में 13,107.54 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

---विज्ञापन---

Share Market: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, इस हफ्ते यानी 23 जून से 27 जून के दौरान भारतीय बाजारों में 13,107.54 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया गया। इन नए निवेशों के साथ जून के महीने में कुल शुद्ध निवेश अब 8,915 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो सकारात्मक बदलाव के संकेत के साथ मजबूत निवेश निवेशकों के विश्वास में बढ़ोतरी को दर्शाता है। खासकर सोमवार और शुक्रवार को भारी खरीदारी की गई।

तनाव कम होने के बाद हुआ बदलाव

विदेशी निवेशकों की गतिविधियों में हाल ही में जो बदलाव देखने को मिला है, वह अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद हुआ है। वैश्विक धारणा में सुधार ने निवेशकों को भारत जैसे उभरते बाजारों को और ज्यादा अनुकूल रूप से देखने के लिए प्रोत्साहित किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या है धर्म चक्रवर्ती सम्मान, PM मोदी को जैन समाज ने इस उपाधि से क्यों नवाजा?

घरेलू मोर्चे पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में अपनी नवीनतम मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति निम्न स्तर पर बनी हुई है, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो रहा है। ग्लोबल स्टेबिलिटी और पॉलिसी सपोर्ट ने भारत को विदेशी निवेश के लिए एक अट्रेक्टिव डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित किया है।

---विज्ञापन---

मई में कैसा रहा निवेश?

इससे पहले मई में शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPIs) प्रवाह 19,860 करोड़ रुपये के साथ सकारात्मक रहा। इसके बाद विदेशी निवेश के मामले में मई इस साल अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला महीना बन गया। पिछले महीनों के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि एफपीआई ने मार्च में 3,973 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। जनवरी और फरवरी में उन्होंने 78,027 करोड़ रुपये और 34,574 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: LIVE: PM मोदी के ‘मन की बात’ सुनें, रेडियो पर प्रसारित हो रहा 123वां एपिसोड

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2025 01:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola