---विज्ञापन---

बिजनेस

Ratha Yatra 2025: “यात्रा आस्था, सेवा और एकता का विराट स्वरूप” रथयात्रा में शामिल होने के बाद बोले गौतम अडाणी

Ratha Yatra 2025: अडाणी ग्रुप्स के चेयरमैन गौतम अडाणी आज पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अडाणी ग्रुप्स द्वारा चलाई जा रही प्रसाद सेवा में भी भाग लिया और लाइफगार्ड कार्यकर्ताओं से भी भेंट की।

Ratha Yatra 2025: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य कार्यक्रम चल रहा है। इस उत्सव में दुनियाभर से लोगों ने शिरकत की है। आज अडाणी ग्रुप्स के चेयरमैन गौतम अडाणी ने भी पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए हैं। यहां हर साल यह पर्व मनाया जाता है, जो 9 दिनों तक चलता है। बता दें कि इस साल अडाणी ग्रुप्स की ओर से यहां प्रसाद सेवा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के जरिए लाखों तीर्थयात्रियों को “सेवा ही साधना है” के विचार के साथ भोजन खिलाया जाएगा।

आज रथयात्रा में शामिल होने के बाद गौतम अडाणी ने एक्स पर लिखा है कि “महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन का सौभाग्य पाकर धन्य हुआ”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

गौतम अडाणी ने आज पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। वे इस दौरान व्यापारी नहीं सिर्फ एक भक्त के रूप में दर्शन करने आए थे। यहां उन्होंने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर प्रभु के दर्शन किए।

---विज्ञापन---

गौतम अडाणी ने पत्नी संग भक्तों के बीच रथों के दर्शन किए। उन्होंने यात्रा के दौरान अपनी प्रसाद सेवा का जायजा भी लिया और सेवा भी प्रदान की।

---विज्ञापन---

पुरी से आई लेटेस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अडाणी प्रसाद सेवा आयोजन के कैंप में सेवादारों के साथ भोजन बनाने में मदद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

गौतम अडाणी इस दौरान भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। यहां प्रसाद बनाने में मदद की। उनकी पत्नी भी खाना पकाती दिखाई दी।

---विज्ञापन---

अडाणी ग्रुप द्वारा आयोजित इस प्रसाद सेवा के कार्यक्रम के माध्यम से 40 लाख लोगों को भोजन करवाया जाएगा।

---विज्ञापन---

गौतम अडाणी की पत्नी महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात करती नजर आई। यहां वे सभी के साथ बैठकर फलों को काटने में मदद कर रही हैं।

---विज्ञापन---

गौतम अडाणी ने आज पुरी दौरे में रथयात्रा कार्यक्रम में लाइफगार्ड्स से भी विशेष मुलाकात की और बातचीत की। यहां वे अपनी पत्नी और अपने बेटे के साथ दिखें।

ये भी पढ़ें- अडाणी ग्रुप बना भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता ब्रांड, 82% बढ़ी वैल्यू

First published on: Jun 28, 2025 06:43 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola