PIB Fact Check Viral News : भाई बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन नजदीक है। इस साल राखी का त्योहार दो दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार राखी के मौके पर बहनों को 3000-3000 रुपये दे रही है।
PIB फैक्ट चेक में बड़ा खुलासा
इस खबर के वायरल होने के बाद लोग इसके लिए आवेदन का तरीका पूछ रहे हैं। अगर आपकी नजर में भी ऐसा कोई पोस्ट आया हो तो सावधान हो जाएं। दरअसल सरकारी फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट PIB ने जब इस खबर की सच्चाई जानने के लिए मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
वायरल पोस्ट में किया जा रहा है ये दाव
दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राखी पर देशभर की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक खास ‘लाडली’ योजना का ऐलान किया गया, जिसमें केंद्र सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने 3000-3000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी।
PIB फैक्ट चेक फर्जी निकला दावा
लेकिन जब फैक्ट चेक करने वाली सरकारी वेबसाइट पीआईबी (PIB) ने इसके बारे में सच्चाई जानने की कोशिश की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। PIB के फैक्ट चेक में महिलाओं को 3000-3000 रुपये देने का दावा फर्जी निकला।
PIB के फैक्ट चेक में पता चला कि केंद्र सरकार ने ऐसी किसी योजना का न तो संसद में ऐलान किया है और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से संबोधित करते हुए ऐसा कोई ऐलान किया। ऐसे में PIB ने फैक्ट चेक के बाद लोगों को आगाह किया है कि वो ऐसी किसी भी झूठी पोस्ट पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays September 2023: सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक नजर में यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
शिवराज सरकार चला रही है लाडली योजना
आपको बता दें कि लाडली योजना केंद्र नहीं बल्कि मध्यप्रदेश सरकार की योजना है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लाडली योजना चला रही है, इसके तहत राज्य सरकार हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर करती है और इन दिनों इसके लिए रजिस्ट्रेशन पर चल रहा है।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
बीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
20 mins ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
1 hr ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
1 hr agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
9 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
12 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
13 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
15 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
18 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
21 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines