हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई और अन्य शहरों में कितना बदला पेट्रोल-डीजल का भाव? जानें ईंधन के नए रेट

Petrol Diesel Price Today 20 February 2024 in India: आज देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी हो गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में ईंधन के दाम क्या हैं और अन्य राज्यों के शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी बदली है? आइए घर बैठे ईंधन के नए दाम जानने का तरीका भी जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 20 February 2024: घर से बाहर कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं और अगर आपकी गाड़ी से जाना चाह रहे हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि आपकी गाड़ी कितना फ्यूल का इस्तेमाल करने वाली है। सरल भाषा में कहें तो सबसे पहले ईंधन के नए दाम पर भी एक बार गौर फरमा लें। कुछ ही दिनों में फरवरी का महीना भी समाप्त हो जाएगा और तेल कंपनियां भी लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों का संशोधन कर अपनी साइट पर ईंधन के नए रेट जारी कर रही है।

आज यानी 20 फरवरी 2024 को भारत में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत क्या है? इसके दाम कितना बदलाव हुआ है या नहीं या फिर रोजाना की तरह ईंधन के दाम वो ही हैं?

कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत?

रोजाना सुबह 6 बजे भारतीय प्राइवेट और सरकारी ईंधन कंपनी पेट्रोल-डीजल के नए दाम को अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर देती है। क्रूड ऑयल में बदलाव होने के कारण ईंधन के दाम कम ज्यादा होते हैं। जबकि, कई बार कीमत समान भी रहती है। सबसे ज्यादा बदलाव 2022 में हुआ था। आज यानी 20 फरवरी, मंगलवार को दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) के साथ-साथ दूसरे शहरों में प्रति लीटर ईंधन के दाम में क्या बदलाव हुए हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

देश के 4 महानगरों में डीजल की कीमत

  1. दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपये है।
  2. मुंबई में डीजल की कीमत 94.27 रुपये है।
  3. चेन्नई में डीजल की कीमत 94.66 रुपये है।
  4. कोलकाता में डीजल की कीमत 92.76 रुपये है।

देश के 4 महानगरों में पेट्रोल की कीमत

  1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है।
  2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है।
  3. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है।
  4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है।

क्या है आपके शहर में ईंधन के नए दाम?

 शहर पेट्रोल के नए रेट डीजल के नए रेट
नोएडा 96.65 89.76
गाजियाबाद 96.58 89.75
गुरुग्राम 97.18 90.05
लखनऊ 96.57 89.76
आगरा 96.63 89.57
मथुरा 96.35 89.61
मेरठ 96.31 89.64
जयपुर 108.48 93.69
प्रयागराज 97.17 90.64
वाराणसी 96.89 90.64
अयोध्या 97.03 90.22
कानपुर 96.71 90.13
पटना 107.24 94.32

कैसे पता करें पेट्रोल और डीजल के नए दाम?

रोजाना प्राइवेट और सरकारी तेल कंपनियां ईंधन के नए रेट को वेबसाइट पर जारी कर देती है। आप इनकी ऑफिशियल साइट्स के अलावा SMS के जरिए भी ईंधन के दाम को चेक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको ईंधन कंपनी के नंबर पर मैसेज करना होगा।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 नंबर पर SMS करने के बाद आप ईंधन के रेट का पता कर सकते हैं। इसके लिए नंबर पर HP और शहर का पिन कोड मैसेज कर दें। इंडियन ऑयल को 9224992249 और भारत पेट्रोलियम को 9223112222 नंबर पर मैसेज करके ईंधन के रेट जान सकते हैं। बस इसके लिए RSP और शहर का पिन कोड लिखकर भेजना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Post Office दे रहा है Saving Account पर सबसे ज्यादा ब्याज! चेक करें पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola