हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर पटना तक, कितनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत?

Petrol Diesel Price Today 2 July 2024: हर दिन पेट्रोल और डीजल के रेट जारी होते हैं। आज यानी 2 जुलाई, मंगलवार को भी ईंधन के रेट जारी हो गए हैं। आइए जानते हैं कहां पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है और कहां ईंधन के रेट बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 2 July 2024: जुलाई महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत का संशोधन किया जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, राज्य स्तर पर ईंधन के रेट में बदलाव देखने को मिला है। कुछ राज्यों में ईंधन की कीमत ज्यादा हो गई और कहीं पेट्रोल और डीजल सस्ता भी हुआ। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना समेत अन्य जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुए। बात करें आज यानी 2 जुलाई कि तो रोजाना की तरह सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट अपडेट कर दिए हैं, जिनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।
  2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये है।
  4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये है।
  5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये और डीजल की कीमत 88.95 रुपये है।

कहां महंगा हुआ है पेट्रोल-डीजल?

  1. यूपी में पेट्रोल के रेट 27 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये और डीजल के रेट 31 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये हो गए हैं।
  2. बिहार में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 37 पैसे बढ़कर 107.17 रुपये और डीजल 87.79 रुपये हो गया है।
  3. महाराष्ट्र में पेट्रोल के रेट 35 पैसे बढ़कर 104.56 रुपये और डीजल के रेट 43 पैसे बढ़कर 91.08 रुपये हो गए हैं।

कहां सस्ता हुआ ईंधन?

इन जगहों के अलावा कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम भी हुई है। गोवा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल, मिजोरम, केरल, तामिलनाडु, पुडुचेरी, नागालैंड और मणिपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हुई है। हालांकि, रेट में कुछ पैसा या 1 रुपये के आसपास ही कटौती की गई है।

ये भी पढ़ें- Jio New Recharge Plans: सस्ते प्लानों का जल्दी उठा लें फायदा!

विज्ञापन

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट?

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.28 88.45
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 102.84  88.95
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

ये भी पढ़ें- Bank Holidays in July: कई जगह लगातार 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें जुलाई की बैंक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola