Petrol Diesel Price Today 19 August 2024: रक्षाबंधन के त्योहार पर अगर आप अपनी बहन के घर जाने या परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देशभर के कुछ शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। हर दिन सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियों की ओर से ईंधन के नए रेट जारी किए जाते हैं। वहीं, ग्लोबल मार्केट में आज कच्चा तेल का भाव 80 डॉलर के आसपास बना हुआ है। आइए जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल बिक रहा है…
महानगरों में पेट्रोल की कीमत?
- दिल्ली
पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है।
- मुंबई
पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है।
- कोलकाता
पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये है।
- चेन्नई
पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये है।
- बेंगलुरु
पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये है।
महानगरों में डीजल की कीमत?
- दिल्ली
डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।
- मुंबई
डीजल की कीमत 92.15 रुपये है।
- चेन्नई
डीजल की कीमत 92.34 रुपये है।
- कोलकाता
डीजल की कीमत 91.76 रुपये है।
- बेंगलुरु
डीजल की कीमत 88.95 रुपये है।
इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 9 पैसे महंगा हुआ है जिसके बाद यहां पेट्रोल का भाव 94.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल के रेट में भी 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और ये 87.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
गाजियाबाद में पेट्रोल का रेट 26 पैसे बढ़ गया है जिसके बाद यहां पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल 30 पैसे महंगा होकर 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इतना ही नहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी आज पेट्रोल महंगा हुआ है। यहां 31 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल का भाव 104.88 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 29 पैसे महंगा होकर 90.36 रुपये लीटर के भाव से बिक रहा है।
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है सस्ते में वैष्णो देवी टूर, एक टिकट में रहना-खाना सब फ्री!
SMS से जानें पेट्रोल-डीजल के रेट
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम: 9222201122 नंबर पर HP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर SMS करें।
- भारत पेट्रोलियम: 9223112222 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर SMS करें।
- इंडियन ऑयल: 9222201122 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर SMS करें।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
18 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines