PAN Card Update: आधार कार्ड को जिस तरह से एक मुख्य दस्तावेज माना जाता है, ठीक वैसे ही पैन कार्ड भी फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट के तौर पर जरूरी है। भारत में पैन कार्ड को इनकम टैक्स विभाग की ओर से जारी किया जाता है। विभाग की तरफ से 10 अंकों का एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक नंबर जारी किया जाता है जो आपकी फाइनेंशियल पहचान को दिखाता है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलती हो जाती है तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपके पैन कार्ड में आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य कोई गलती है तो इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। हालांकि, पैन कार्ड की गलतियों को सही करवाने के लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से अपने पैन कार्ड की गलतियों को सही करा सकते हैं, आइए आपको पैन कार्ड की गलती को सही करवाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं।
How to Do Changes Or Correction in PAN Card?
STEP-1 पैन कार्ड में किसी तरह की गलती होने पर आप ऑनलाइन पोर्टल की मदद से सही करा सकते हैं। इसके लिए आपको NSDL के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। आप इस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन (Online PAN application) तक पहुंच सकते हैं। यहां पर आपको एप्लीकेशन टाइप में दो ऑप्शन शो होंगे जिनमें से एक चेंज/करेक्शन पैन डाटा का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक कर लें।
STEP-2 अब आपको कैटेगरी के साथ कुछ जानकारी को भरना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करें और फिर फॉर्म को पढ़ने के बाद सबमिट कर दें। इस तरह से आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी और आपके ईमेल आईडी पर विभाग की तरफ से टोकन नंबर और लिंक भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें- आपका पैन कार्ड असली है या नकली? मिनटों में लगाएं पता
STEP-3 आपके मेल आईडी पर जो लिंक आएगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए एक पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हें भरने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा। यहां पर कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे जिनकी सॉफ्ट कॉपी को आपको अपलोड करके पेमेंट प्रोसेस के लिए आगे बढ़ना होगा।
STEP-4 पेमेंट करने के बाद एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी जिसे आपको संभालकर रखना होगा। पूरे प्रोसेस को अपनाने के बाद आपको कुछ मांगी गई जरूरी जानकारियों को एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के पत्ते पर डाक के जरिए भेजना होगा। इसके बाद आपकी जानकारी को वेरीफाई किया जाएगा और फिर सब कुछ सही होने की पुष्टि के बाद आपके पास अपडेट पैन कार्ड भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- अगर आपके पास 2 पैन कार्ड हैं तो क्या करें? जानिए जुर्माना और अन्य जानकारी
संबंधित खबरें
अब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 hr agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
2 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
5 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
6 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
21 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
22 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines