PAN Card Tips: आपका पैन कार्ड असली है या नकली? मिनटों में लगाएं पता
PAN Card Tips: क्या आप भी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो ये कहीं नकली पैन कार्ड तो नहीं है? पहचान करने के लिए आप सरल तरीका अपना सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

PAN Card Tips: आधार कार्ड की तरह सभी भारतीय नागरिकों के पास पैन कार्ड भी होना चाहिए। ये भी जरूरी दस्तावेजों में से एक है जो टैक्स और वित्त से संबंधित कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आयकर विभाग द्वारा स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) यानी पैन कार्ड को टैक्सेशन और अन्य पहचान उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है। पैन कार्ड का यूज वित्तीय गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए भी किया जाता है। इसके जरिए सरकार लोगों की टैक्स इवेजन और फाइनेंशियल एक्टिविटी को भी आसानी से ट्रैक कर सकती है।
बढ़ते फ्रॉड के मामलों में पैन कार्ड भी शामिल हो चुका है। जी हां, अगर आप पैन कार्ड (PAN Card) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इससे संबंधित कई फ्रॉड्स होते हैं जिनमें नकली पैन कार्ड का यूज करना भी शामिल है। इसलिए आपको भी इस बात की खास जानकारी होनी चाहिए कि आप जो पैन कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है या नकली? सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप ये जान सकते हैं कि पैन कार्ड असली है या फिर नकली।
ये भी पढ़ें- Duplicate PAN Card: खो गया है पैन कार्ड तो सिर्फ 10 मिनट में करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका
अगर ये जानकारी आपके द्वारा दर्ज की गईं डिटेल्स से मैच नहीं करती हैं तो इसका मतलब कि आप नकली पैन कार्ड यूज कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए आयकार विभाग से आपको संपर्क करना चाहिए या ऑफिशियल साइट पर जाकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: