Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Noida-Greater Noida Property Rate: नोएडा, ग्रेटर नोएडा में क्‍या बढ़ने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम? जानें

Noida-Greater Noida Property Rate: अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके ल‍िए बड़ी खबर है. दरअसल, नोएडा आर ग्रेटर नोएडा की प्रोपर्टी महंगी होने वाली है. पूरी र‍िपोर्ट यहां पढ़ें

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 9, 2026 17:51
प्रोपर्टी की कीमतों में तेजी आने की उम्‍मीद

अगर आप अपनी प्रॉपर्टी बेचने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! सोशल मीडिया से लेकर एक्सपर्ट्स के गलियारों तक, आजकल एक ही चर्चा है क‍ि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी को अगले 5 साल तक होल्ड करना करोड़पति बनने का शॉर्टकट हो सकता है.

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया सिंगापुर और जापान यात्रा रंग ला रही है. इस यात्रा के दौरान लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इसमें 1.5 लाख करोड़ के MoU और 2.5 लाख करोड़ रुपये के सीधे निवेश प्रस्ताव शामिल हैं. जब इतना बड़ा निवेश जमीन पर उतरेगा, तो आसपास की जमीन की कीमतें बढ़ना तय है.

---विज्ञापन---

पाक‍िस्‍तान में पेट्रोल डीजल का दाम 300 रुपये के पार, पाक‍िस्‍तान‍ियों पर छाया महंगाई का साया

जापानी इंडस्ट्रियल जोन और यमुना एक्सप्रेसवे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास जापानी कंपनियों के लिए एक विशेष इंडस्ट्रियल जोन बनाने की तैयारी है. ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में कंपनियां आने वाली हैं. जहां फैक्ट्रियां लगती हैं, वहां कर्मचारियों के रहने के लिए घरों की मांग बढ़ती है और रेंटल इनकम (Rental Income) भी आसमान छूने लगती है.

---विज्ञापन---

जेवर एयरपोर्ट बन सकता है एक गेम चेंजर
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम अब पूरा होने में कुछ ही वक्‍त रह गया है. ऐसे में एक्‍सपर्ट्स का ये मानना है क‍ि एयरपोर्ट के आसपास का पूरा इलाका (ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी) भविष्य का दुबई बनने की राह पर है. एयरपोर्ट शुरू होते ही यहां लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड 200% तक बढ़ सकती है.

FD Rates Change: इन बैंकों ने सीनियर सिटिजन्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में क‍िए बदलाव, चेक करें लेटेस्‍ट दरें

कंजम्पशन स्टेट से प्रोडक्शन हब तक
उत्तर प्रदेश अब सिर्फ सामान खरीदने वाला राज्य नहीं, बल्कि सामान बनाने वाला राज्य (Production Hub) बन गया है. बेहतर कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर ने विदेशी निवेशकों का भरोसा जीता है. इसका सीधा असर रियल एस्टेट पर पड़ेगा, क्योंकि रोजगार बढ़ने से लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर पलायन करेंगे.

निवेश से पहले क्या देखें?
हालांकि बाजार की स्थिति बहुत मजबूत है, फिर भी विशेषज्ञों की सलाह है कि जेवर एयरपोर्ट के नजदीकी सेक्टर्स को प्राथमिकता दें. रेरा (RERA) रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स में ही पैसा लगाएं. और इस बात को याद रखें क‍ि रियल एस्टेट में असली मुनाफा 5 साल या उससे अधिक समय में ही मिलता है.

4 लाख करोड़ का निवेश सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह लाखों नौकरियां और हजारों नए व्यापारिक अवसर पैदा करेगा. अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अपनी संपत्ति को 2031 तक होल्ड करते हैं, तो आपको एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिल सकती है.

First published on: Mar 09, 2026 04:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.