हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोदी सरकार की जोरदार स्कीम, सिर्फ 20 रुपये में म‍िल रहा 2 लाख रुपये का बीमा कवर

ज्‍यादातर लोग महंगे प्रीम‍ियम के कारण हेल्‍थ या लाइफ इश्‍योरेंस नहीं लेते हैं. लेकि‍न मोदी सरकार की एक स्‍कीम के तहत आप 20 रुपये का प्रीम‍ियम देकर 2 लाख रुपये तक का कवर पा सकते हैं. आइये आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY): ज्‍यादातर लोग महंगे प्रीम‍ियम के कारण बीमा नहीं करा पाते हैं. ऐसे में मोदी सरकार की एक स्‍कीम आम लोगों की इस समस्‍या का हल बन गई है. केंद्र सरकार की कई ऐसी स्‍कीमें हैं, जिन्‍हें गरीबों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है और इसी में एक स्‍कीम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) भी है.

इस योजना में बीमा धारक को 2 लाख रुपये का बीमा कवर म‍िलता है. सबसे खास बात ये है क‍ि इस कवर के ल‍िए उसे महंगे प्रीम‍ियम भरने की जरूरत नहीं है. बल्‍क‍ि पूरे साल में स‍िर्फ 20 रुपये ही देने होंगे. आइये आपको बताते हैं क‍ि कौन इस बीमा योजना का लाभ उठा सकता है और कैसे?

यह भी पढ़ें : स्मृति मंधाना या पलाश मुच्छल, जानें कौन है ज्‍यादा अमीर? क्‍या है उनकी नेटवर्थ

विज्ञापन

क्‍या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना?
भारत सरकार की तरफ से गरीबों के ल‍िए शुरू की गई ये बीमा योजना है. इसमें दुर्घटना के कारण अगर क‍िसी की मृत्यु हो जाती है या कोई व्‍यक्‍ति विकलांग हो जाता है तो उसे 2 लाख रुपये तक का कवर म‍िलेगा. इस योजना का लाभ 18 से 70 साल के लोग उठा सकते हैं. इस बीमा योजना प्रीमियम सालाना 20 रुपये है. यानी मंथली 2 रुपये से भी कम खर्च होगा.

इस बीमा के ल‍िए जरूरी बातें :
क‍िस उम्र के लोग करा सकते हैं ये बीमा ?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) कराने के ल‍िए व्‍यक्‍ति‍ की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाह‍िए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : UIDAI ने 2 करोड़ से अधिक लोगों के आधार नंबर किए डिएक्टिवेट, जानें वजह

बैंक खाता जरूरी है :
इस बीमा के ल‍िए किसी भी बैंक या डाकघर में एक बचत खाता होना जरूरी है. अगर एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो केवल एक ही खाते के जर‍िए रज‍िस्‍टर कर सकते हैं.

विज्ञापन

प्रीमियम कैसे जाएगा
बीमा का प्रीम‍ियम ऑटो-डेबिट स‍िस्‍टम के जर‍िए आपके खाते से ऑटो डेब‍िट हो जाएगा. इसके ल‍िए आपको परम‍िशन देना होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola