LPG Gas Price Today 11 March: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव की आंच अब सीधे आपकी रसोई तक पहुंच गई है. पिछले कुछ दिनों में भारत में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अगर आप सोच रहे हैं कि सात समंदर पार चल रही जंग से आपके सिलेंडर का क्या लेना-देना, तो इसके पीछे एक बड़ा गणित है. आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर गैस के दाम क्यों बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में क्या उम्मीद है.
क्यों महंगी हुई रसोई गैस?
भारत अपनी जरूरत की 60% LPG विदेशों से आयात करता है. इस आयात का भी लगभग 80-90% हिस्सा कतर, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत जैसे खाड़ी देशों से आता है. ऐसे में खाड़ी देशों से आने वाले ज्यादातर जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते भारत आते हैं. युद्ध के चलते यह समुद्री रास्ता बेहद असुरक्षित हो गया है. जहाजों को रास्ता बदलकर आना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं.
ईंधन संकट पर सरकार ने कसी कमर, LPG प्रोडक्शन में 10% की बढ़ोतरी; PM मोदी से मिले हरदीप पुरी
दूसरी ओर युद्ध वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले जहाजों का वॉर-रिस्क इंश्योरेंस (बीमा) काफी महंगा हो गया है. शिपिंग कंपनियां अब ज्यादा किराया वसूल रही हैं, जिसका सीधा असर सिलेंडर की कीमतों पर पड़ रहा है. जब तक मिडिल ईस्ट में शांति नहीं होती, तब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. भारत के लिए लॉजिस्टिक्स (माल ढोना) एक बड़ी चुनौती बन गई है.
कितना है आज दाम (City-wise Latest LPG Rates)
कीमतों में हालिया बदलाव के बाद, प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के अनुमानित रेट्स कुछ इस तरह हैं:

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्ते काफी महत्वपूर्ण हैं. अगर तनाव और बढ़ता है और समुद्री रास्ते पूरी तरह बाधित होते हैं, तो सप्लाई चेन पर दबाव और बढ़ेगा. हालांकि, भारत सरकार वैकल्पिक स्रोतों (जैसे अमेरिका और रूस) से सप्लाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है ताकि आम जनता पर ज्यादा बोझ न पड़े.










