Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस ने क्यों बेच दिए 4 अरब डॉलर के शेयर? सामने आई बड़ी वजह

Amazon founder Jeff Bezos: अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने 4 अरब डॉलर के शेयरों को बेच दिया है। इसके पीछे की वजह सामने आई है।

Amazon founder Jeff Bezos and his girlfriend Lauren Sanchez

अमेजन के संस्थापक Jeff Bezos अपनी गर्लफ्रेंड Lauren Sanchez के साथ (फोटो-एएनआई)

विज्ञापन

Amazon Founder Jeff Bezos Sells His Shares Worth 2.8 Billion Dollar: अमेजन के फाउंडर और अरबपति जेफ बेजोस ने इस महीने अपने 24 मिलियन शेयर बेच दिए हैं। इन शेयरों की मार्केट वैल्यू 4 बिलियन डॉलर (4 अरब डॉलर) है। इससे पहले, उन्होंने 2021 में अपने शेयर बेचे थे। बेजोस ने अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1994 में अमेजन की स्थापना की।

50 मिलियन शेयरों को बेचने की योजना बना रहा अमेजन

Advertisment

अमेजन का कहना है कि वह अगले साल 50 मिलियन शेयर बेचने की योजना बना रहा है। इन शेयरों की कीमत मौजूदा कीमतों पर लगभग 8.4 बिलियन डालर है। बीबीसी के मुताबिक, 9 फरवरी को 12 मिलियन शेयरों की पहली बिक्री की घोषणा एक नियामक फाइलिंग में की गई। इसके बाद अन्य 12 मिलियन शेयरों की बिक्री की घोषणा 13 फरवरी को की गई।

जेफ बेजोस को नहीं देना होगा टैक्स

विज्ञापन

जेफ बेजोस पिछले साल वाशिंगटन के सिएटल से फ्लोरिडा के मियामी आ गए थे। इसलिए उन्हें शेयरों को बेचने से हुए प्रॉफिट पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि बेजोस ने मियामी में शेयरों को बेचने का फैसला प्रॉफिट पर लगने वाले टैक्स की वजह से लिया, क्योंकि वाशिंगटन में उन्हें शेयरों को बेचने पर टैक्स देना पड़ता।

बेजोस ने 280 मिलियन डॉलर बचाए

विज्ञापन

बता दें कि स्टॉक की बिक्री या लंबे समय के निवेश से 250,000 डॉलर से अधिक के प्रॉफिट पर वाशिंगटन में 7 प्रतिशत कर लगता है। पिछले साल इससे राज्य के खजाने में अतिरिक्त 900 मिलियन डॉलर आए थे। अगर बेजोस सिएटल में रहकर अपने शेयर बेचते तो उन्हें 4 बिलियन डॉलर मूल्य के स्टॉक पर 280 मिलियन डॉलर का टैक्स देना होता।

विज्ञापन

‘हमें मियामी से प्यार है’

विज्ञापन

अमेजन के संस्थापक ने बताया कि उनके माता-पिता कुछ समय पहले ही मियामी वापस चले गए हैं, जहां उन्होंने अपने बचपन का कुछ समय बिताया था। मियासी में रहने का फैसला बेजोस ने इसलिए किया, क्योंकि वे अपने माता-पिता और ब्लू ओरिजिन अंतरिक्ष प्रोजेक्ट के करीब रहना चाहते थे। उन्होंने अपनी मंगेतर का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे और लॉरेन सांचेज को मियामी से प्यार है। इन सबके लिए मैं प्रशांत नॉर्थवेस्ट को छोड़कर मियामी लौटने की योजना बना रहा हूं।

अमेजन के सबसे बड़े शेयरधारक हैं बेजोस

विज्ञापन

जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। उनके पास 190 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है। वे अमेजन के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ