Tatkal Ticket Booking: रेलवे समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करती रहती है. इस बार पश्चिमी रेलवे ने एक ट्रेन के लिए तत्काल बुकिंग के नियमों में बदलाव किए हैं. वेस्टर्न रेलवे ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी है. रेलवे ने यह बदलाव अहमदाबाद, गुजरात और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Shatabdi Express Train) के लिए किया है.
नोएडा और पटना वाले बिंंदास निकले घूमने, घट गई है पेट्रोल-डीजल की कीमत
क्या है बदलाव
वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों के लिए OTP वेरिफिकेशन शुरू किया है. यह नया सिस्टम 1 दिसंबर, 2025 से लागू होगा. नए नियमों के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस के लिए तत्काल टिकट तभी बुक होगी जब OTP ऑथेंटिकेशन पूरा होगा. वेस्टर्न रेलवे ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है. टिकटिंग को और ज्यादा ट्रांसपेरेंट और यात्रियों के लिए आसान बनाने के लिए तत्काल बुकिंग सिस्टम में यह बड़ा बदलाव किया गया है.
फिलहाल एक ही एक्सप्रेस ट्रेन के लिए इसमें बदलाव किया गया है. आगे और भी ट्रेनों की तत्काल टिकट बुकिंग में यह सिस्टम लागू किया जा सकता है.
6 प्वॉइंट में समझें GDP 8.2% की रफ्तार से बढ़ने के मायने, आम लोगों पर क्या होगा असर?
कब से लागू होंगे नए नियम
नया नियम 1 दिसंबर 2025 से लागू होंगे. यानी 1 दिसंबर से मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस के लिए तत्काल टिकट तभी जारी किए जाएंगे जब पैसेंजर OTP (वन टाइम पासवर्ड) ऑथेंटिकेशन पूरा करेंगे. वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, नया सिस्टम कंप्यूटराइज्ड PRS काउंटर, ऑथराइज्ड एजेंट, IRCTC वेबसाइट, IRCTC मोबाइल ऐप सभी पर लागू होगा.
दिल्ली में आज से लें हॉट-एयर बैलून राइड का मजा, जानें कितनी है टिकट कीमत
बता दें कि मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12009/12010 रविवार को नहीं चलती है. यह मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे निकलती है और दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचती है. यह अहमदाबाद से दोपहर 3:10 बजे निकलती है और सुबह 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है.
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
10 mins ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
16 mins agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
1 hr agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
16 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
18 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
18 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
19 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
21 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
23 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines