Income Tax Return Filing AY 2023-24: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी डेट 31 जुलाई 2023 थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। हालांकि इसके बाद भी आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं। अगर आपने आईटीआर भरने की 31 जुलाई की तारीख मिस कर दी है तो आपके पास 31 दिसंबर तक भी रिटर्न दाखिल करने का मौका है। ऐसे में सवाल ये है कि इसके लिए आपको क्या करना होगा? जुर्माना कितना लगेगा? रिफंड मिलेगा या नहीं? इन सभी प्रश्नों के बारे में जानकारी दी गई है।
कितना देना होगा जुर्माना
अगर आपने 31 जुलाई की तारीख आईटीआर फाइल करने से मिस कर दी है तो आपको लेट फीस की पेमेंट करनी होगी। यह 5 हजार रुपये तक हो सकती है। अगर आपकी इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको 5 हजार रुपये का पेमेंट करना होगा, जबकि सालाना इनकम पांच लाख रुपये से कम होने पर आपको 1 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।
ब्याज कितना लगेगा
देर से रिटर्न दाखिल करने पर टैक्स देनदारी बढ़ती है, क्योंकि टैक्सपेयर्स को एक्स्ट्रा ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। एक्स्ट्रा ब्याज हर महीने 1 फीसदी के हिसाब से बढ़ता जाएगा। अगर मान लीजिए आपने रिटर्न 31 जुलाई तक दाखिल नहीं किया है तो यह ब्याज अगस्त से 1 फीसदी लगना शुरू हो जाएगी। 31 दिसंबर के बाद आप लेट आईटीआर भी फाइल नहीं कर पाएंगे। यह एक्स्ट्रा ब्याज आयकर विभाग की धारा 234 ए के तहत लागू होता है।
आयकर रिफंड पर क्या होगा असर
अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न को लेट से फाइल कर रहे हैं तो आपको रिफंड भी देरी से दिया जाएगा। ऐसे में आपको रिफंड को लेकर एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यह रिफंड आपके छूट और कटौती के आधार पर कैलकुलेट करके दिया जाएगा।
वेरीफाई करना भी जरूरी
अगर आपने 31 जुलाई से पहले रिटर्न फाइल किया था, लेकिन इसे वेरीफाई नहीं किया तो जल्द से जल्द इसे ई-वेरीफाई करना होगा। आईटीआर को वेरीफाई नहीं करने पर रिफंड नहीं आएगा, क्योंकि आपका आईटीआर इसके बिना भरा हुआ नहीं माना जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
23 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines