हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Income Tax Rate and Slab 2023: ITR फाइलिंग के लिए नए साल में क्या होंगी टैक्स दरें और स्लैब? क्या वे बदलेंगे?

विज्ञापन

Income Tax Rate and Slab 2023: इनकम टैक्स रेट्स और स्लैब्स जो आकलन वर्ष 2022-23 में लागू थे, नए साल (AY 2023-24) में भी वैसे ही रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ उम्मीद कर रहे हैं कि आगामी बजट 2023 में कुछ स्लैब के लिए दरों में संशोधन किया जाना चाहिए। हालांकि, सरकार द्वारा किसी बड़े बदलाव की घोषणा की उम्मीद नहीं है। निम्नलिखित मौजूदा आयकर दर और स्लैब ही 2023 में भी लागू रहने की संभावना है।

और पढ़िए – एक लाख रुपये का निवेश करें, प्रति माह 1 लाख रुपये कमाएं…देखें- डिटेल्स

आयकर स्लैब और दरें 2023 (नई व्यवस्था)

  • 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: शून्य
  • 2.5-5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 5%
  • 5-7.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 10%
  • 7.50-10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 15%
  • 10-12.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 20%
  • 12.5-15 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 25%
  • 15-20 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 30%
  • 20 लाख रुपये से ऊपर की वार्षिक आय: 30%

आयकर स्लैब और दरें 2023 (पुरानी व्यवस्था)

  • 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: शून्य
  • 2.5-5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 5%
  • 5-10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 20%
  • 10-20 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 30%
  • 20 लाख रुपये से ऊपर की वार्षिक आय: 30%

बजट 2023 में आयकर दरें और स्लैब को लेकर क्या है मांग?

करदाताओं को राहत प्रदान करने के लिए कई कर विशेषज्ञों और उद्योग निकायों ने सरकार से कुछ स्लैब में आयकर दर को संशोधित करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

और पढ़िए – अब सेविंग खातों से इस बैंक ने काटे रुपये! जानें- क्यों हो रही है ये डिडक्शन

Deloitte’s बजट अपेक्षाएं:

विज्ञापन

आयकर दरें (पुरानी व्यवस्था)

2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: शून्य
2.5-5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 5%
5-10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 20%
10-20 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 20%
20 लाख रुपये से ऊपर की वार्षिक आय: 25%

आयकर दरें 2023 (नई व्यवस्था)

2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: शून्य
2.5-5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 5%
5-7.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 10%
7.50-10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 15%
10-12.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 20%
12.5-15 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 20%
15-20 लाख रुपये तक की वार्षिक आय: 20%
20 लाख रुपये से ऊपर की वार्षिक आय: 25%

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को बजट 2023 पेश करेंगी।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola