हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gold Silver Price Today: 4,000 रुपये सस्ता हुआ सोना; चांदी भी हुई सस्ती! जानें 7 दिनों में कितना बदला रेट

Gold Silver Price Today 16 November 2024: पिछले 7 दिनों में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं सोना-चांदी कितने रुपये तक सस्ता हो चुका है।

विज्ञापन
सोने और चांदी की कीमत

Gold Silver Price Today 16 November 2024: शादी का सीजन चल रहा है और लोग सोने-चांदी की खरीदारी करने में लगे हुए हैं। खुशी की बात तो ये है कि पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के रेट में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 7 दिनों में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। नवंबर महीने की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही थी, लेकिन अब इनके रेट गिरते जा रहे हैं। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक, सोने और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं कि 7 दिनों में सोना-चांदी कितने रुपये तक कम हुआ है?

सोना-चांदी सस्ता

शनिवार को मार्केट बंद होती है लेकिन अगर बात करें इस हफ्ते की शुरुआत से मार्केट के आखिर दिन यानी शुक्रवार की तो इस बीच सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में पिछले सप्ताह की तुलना में 3500 रुपये की गिरावट देखने को मिली है, जिसके कारण प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट का सोना 69,350 रुपये का हो चुका है। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 3,820 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। इस हफ्ते चांदी की कीमत में 4,500 रुपये की गिरावट देखी गई है। इस वजह से चांदी की कीमत 89,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम हो गई है।

महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत

  1. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 69500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 75800 रुपये है।
  2. मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 69350 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 75650 रुपये है।
  3. कोलकाता में 22 कैरेट की कीमत 69350 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 75650 रुपये है।
  4. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 69350 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 75650 रुपये है।

ये भी पढ़ें-  होम लोन पर देना होगा कम ब्याज, जानें फायदे से लेकर सब कुछ

विज्ञापन

महानगरों में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत

  1. दिल्ली में चांदी की कीमत 89,500 रुपये है।
  2. मुंबई में चांदी की कीमत 89,500 रुपये है।
  3. कोलकाता में चांदी की कीमत 89,500 रुपये है।
  4. चेन्नई में चांदी की कीमत 99,000 रुपये है।

नोट- ऊपर बताए गए सोने और चांदी की कीमत में कोई टैक्स या मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। इनके जुड़ने पर गोल्ड-सिल्वर के रेट अलग-अलग हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Geyser Blast Reason: फट सकता है गीजर! चलाते समय इन 5 बातों का रखें ख्याल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola