Gold Silver Price Today 6 August 2024: पिछले दिनों यानी 5 अगस्त 2024 को शेयर मार्केट का हाल बेहाल रहा। जबकि, 6 अगस्त को शेयर मार्केट में ठीक ठाक रही। वहीं, बात करें सोने और चांदी की कीमत की तो आज 6 अगस्त को फिर से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप सोने या चांदी से बना आभूषण खरीदने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। प्रति किलो चांदी के रेट भी कटौती हो गई है, आइए सोने और चांदी के ताजा रेट जानते हैं।
Gold Silver Rate Today in India
22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद लेटेस्ट रेट 64,700 रुपये की जगह 63,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 870 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद लेटेस्ट रेट 70,580 रुपये की जगह 69,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 3,200 रुपये तक सस्ती हुई है जिसके बाद चांदी की कीमत 85,700 रुपये की जगह 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।