---विज्ञापन---

Gold Silver Rate Today : चांदी फिर चमकी, सुस्त पड़ा सोना, जानें- क्या है आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 5 July 2024: इस महीने चांदी ने निवेशकों को खुश कर दिया है। इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर सोने की चाल काफी सुस्त है जिससे इसमें निवेश करने वालों को नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को चांदी की कीमत फिर बढ़ गई। वहीं सोने ने निराश किया। जानें, क्या है आपके शहर का रेट:

---विज्ञापन---

Gold Silver Price Today 5 July 2024: चांदी ने इस महीने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को इसमें फिर से तेजी आई। इस महीने 1 जुलाई से चांदी की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। हालांकि अभी यह अपने उच्चतम शिखर से काफी नीचे है। चांदी की उच्चतम कीमत मई में थी, जब यह 97 हजार रुपये प्रति किलो को पार कर गई थी। दूसरी तरफ सोने की चाल सुस्त नजर आ रही है। शुक्रवार को इसकी कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

93 हजार पार हो गई चांदी 

इस महीने चांदी की कीमत में तेजी आ रही है। शुक्रवार को इसमें 200 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत 93,200 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस महीने चांदी में तेजी ने निवेशकों को राहत देनी शुरू कर दी है। चांदी ने पिछले महीने निवेशकों को काफी निराश किया था। जून में चांदी का रिटर्न माइनस 3.74 फीसदी रहा यानी इसने निवेशकों का नुकसान किया। जून में चांदी सस्ती होने के कारण इसे खरीदने वालों की चांदी ही चांदी रही। इससे पहले मई में चांदी ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया था। यह रिटर्न करीब 15 फीसदी था।

---विज्ञापन---
gold

सोने की कीमत में एक स्थिरता बनी हुई है।

सोने की चाल धीमी

इस बार सोने की चाल धीमी नजर आ रही है। सोने में निवेश करने वालों को काफी नुकसान हो रहा है। मार्च के बाद से इससे मिलने वाले रिटर्न में कमी आई है। आज यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। बात अगर जुलाई की करें तो इस महीने इसकी कीमत में कोई गिरावट तो नहीं आई है लेकिन बढ़ोतरी भी बहुत ज्यादा नहीं हुई है। इसकी कीमत भी कई बार स्थिर रही है। वहीं सोना सस्ता होने से इसे खरीदने वालों की मौज आ रही है।

---विज्ञापन---

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 73,240 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 93,200 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 93,200 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 73,750 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 97,700 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 93,200 रुपये/1 किलो।

अन्य शहरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22K सोने के रेट 24K सोने के रेट
बेंगलुरु 67000 73090
हैदराबाद 67000 73090
केरल 67000 73090
पुणे 67000 73090
वडोदरा 67050 73140
अहमदाबाद 67050 73140
जयपुर 67150 73240
लखनऊ 67150 73240
पटना 67050 73140
चंडीगढ़ 67150 73240
गुरुग्राम 67150 73240
नोएडा 67150 73240
गाजियाबाद 67150 73240

यह भी पढ़ें : Multibagger Stock : सेना से जुड़ी यह कंपनी मचा रही धमाल, एक महीने में ही कर दिया मालामाल

---विज्ञापन---

नोट: ऊपर बताई सोने और चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार है। इन कीमतों में किसी तरह का कोई टैक्स एड नहीं किया गया है। आपके शहर के ज्वैलर्स शॉप पर सोने-चांदी के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। इन पर लगने वाले मेकिंग चार्ज, जीएसटी आदि टैक्स के कारण सोने-चांदी के दाम ज्यादा भी हो सकते हैं।

First published on: Jul 05, 2024 04:44 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola