हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gold Price Update : मौके पर लगाएं चौका, सोना खरीदने का इससे अच्छा नहीं मिलेगा मौका !

विज्ञापन
Gold Price Update : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना सस्ता होकर 60000 प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है। हालांकि चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। फिलहाल चांदी 71500 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना (Gold Price Update) सोना 707 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59601 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी शुक्रवार को सोना (Gold Price) 151 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हो 60308 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में थोड़ी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 90 रुपये की मामलू तेजी के साथ 71462 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुई थी। चांदी गुरुवार के रेट  71372 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 59601 रुपये, 23 कैरेट वाला 59362 रुपये, 22 कैरेट वाला 54595 रुपये, 18 कैरेट वाला 44701 रुपये और 14 कैरेट वाला 34867  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2000 रुपये तो चांदी 8500 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2045 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8518 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola