Gold Price Update 10 August : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 59137 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70127 रुपये प्रति किलो के पर आ गई है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 201 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59137 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 11 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59338 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में भी नरमी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 924 रुपये सस्ता होकर 70127 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को चांदी 797 रुपये की गिरावट के साथ 71051 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से चांदी की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। इससे चांदी के खरीददार बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
gold price today update
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 59137 रुपये, 23 कैरेट 58901 रुपये, 22 कैरेट वाला 54169 रुपये, 18 कैरेट वाला 44352 रुपये और 14 कैरेट वाला 34595 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2500 रुपये तो चांदी 6300 रुपये से भी ज्यादा सस्ती
इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2509 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6337 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 76464 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपर 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए भाव आपके मोबाइल पर आ जाएगा। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
13 mins agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
1 hr agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
3 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
3 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
5 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त