Gold Price Today, 21 March 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोने के दाम में बढ़ोतरी का आलम यह है कि इसने लगातार दूसरे दिन आज भी महंगाई का अपना रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को सोना पहली बार 59000 रुपये के आंकड़े को पार करते हुए 59479 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। इस सोना ने अपने कल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज 59487 रुपये 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (21 March 2023) सोना (Gold Price Today) 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 59487 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन कारोबारी दिन सोमवार सोना 1259 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछलकर 59479 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने से उलट आज चांदी (Silver Price Update) के दाम में भी थोड़ी निरमी देखी जा रही है। आज चांदी 63 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 68409 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार चांदी 1699 रुपये की उछाल के साथ 68472 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
और पढ़िए – Amazon layoffs: एक बार फिर अमेजन करने जा रहा है छंटनी, 9,000 कर्मचारियों की जाएगी जॉब
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 110 रुपये की दर से महंगा होकर 59,616 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 222 रुपये की तेजी के साथ 69,060 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 8 रुपये महंगा तो 11500 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा होकर बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई कल यानी 20 मार्च 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 5979 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11571 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह मंगलवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 59487 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 59249 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 54490 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44615 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 2.12 डॉलर की तेजी के साथ 1,978.76 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 22.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
- दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 72100 - मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 72100 - कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 72100 - चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55700, 24ct Gold : Rs. 60770, Silver Price : Rs. 74700 - हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 74700 - बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 74700
और पढ़िए – कोटक महिंद्रा बैंक ने FD पर नई दरें जारी की, देखिए- अब कितनी मिलेगी ब्याज
- मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 74700 - अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 72100 - सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 72100 - पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53800, 24ct Gold : Rs. 58690, Silver Price : Rs. 69800 - भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 74700 - चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 72100 - भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55930, 24ct Gold : 58730, Silver Price : Rs. 74,700 - इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55930, 24ct Gold : 58730, Silver Price : Rs. 74,700 - जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 72100 - पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 72100 - लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 72100 - नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54950, 24ct Gold : Rs. 59930, Silver Price : Rs. 71800 - गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54950, 24ct Gold : Rs. 59930, Silver Price : Rs. 71800 - गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54950, 24ct Gold : Rs. 59930, Silver Price : Rs. 71800
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
11 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines