हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: धनतेरस पर सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हुआ सस्ता !

विज्ञापन

Gold Price Update: दिवाली और धनतेरस आने वाला है। दिवाली में अब जहां चार दिन बचे हैं तो धनतेरस में तीन दिन। ऐसे में अगर आप भी इस मौके पर सोना और चांदी खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार उथल-पुथल जारी है।

इसी कड़ी में बुधवार को सोना के दाम के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना करीब 50300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55700 रुपये प्रति किलो के स्तर के नीचे बंद हुआ। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6000 और चांदी 24000 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – Chivas, 100 Pipers, Jameson पीने वालों के लिए बड़ी खबर, भारत सरकार ने कही ये बात

विज्ञापन

बुधवार को सोना (Gold Price) 404 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50236 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Rate) 68 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50362 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 404 रुपये सस्ता होकर 55606 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 367 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56010 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 126 सस्ता होकर 50236 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 125 रुपया सस्ता होकर 50035 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 116 रुपया सस्ता होकर 46016 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 95 रुपया सस्ता होकर 37677 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 74 रुपये सस्ता होकर 29388 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑलटाइम हाई से सोना करी 6000 और चांदी 24300 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5964 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24374 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Attention EPFO Subscribers: दीवाली के बाद पीएफ की पूरी ब्याज हो जाएगी जमा, जानें- कैसे चेक होगा बैलेंस

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola