हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: करवा चौथ से पहले सोना 4362 रुपया सस्ता, चांदी 19132 रुपया लुढ़की 

विज्ञापन

Gold Price Update: इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। शरद पूर्णिमा के बाद अब लोगों को करवा चौथ का इंतजार है। करवा चौथ के मौके पर लोग बड़ी तादाद में सोना, चांदी या फिर गहना खरीदते हैं। हिलाजा आने वाले दिनों में बाजार इसकी मांग बढ़ सकती है। फिलहाल सोना 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 60800 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4300 और चांदी 19000 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – PM Kisan 12th Installment List: दिवाली पर किसानों की बल्ले-बल्ले, जानें- 17 या 18 अक्टूबर कब आएगा पैसा

दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

विज्ञापन

शुक्रवार को ये था सोने-चांदी के रेट

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 73 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 552 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51838 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 178 रुपये महंगा होकर 60848 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 364 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 60670 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 552 महंगा होकर 51838 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 549 रुपया महंगा होकर 51630 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 506 रुपया महंगा होकर 47484 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 414 रुपया महंगा होकर 38879 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 323 रुपये महंगा होकर 30325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

सोना ऑलटाइम हाई से 4300 और चांदी 19000 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4362 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 19132 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों पर सरकार मेहरबान, डीए में बढ़ोतरी के बाद अब दिया ये तोहफा

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola