हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gold Rate Today: भारत-पाक तनाव के बीच सोने की कीमत में भारी गिरावट, जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कीमतों में ज्यादा बदलाव भारत-पाकिस्तान के तनाव की शुरुआत के बाद से देखने को मिल रहा है। जानिए आज किस शहर में सोने का क्या भाव है।

विज्ञापन

Gold Rate Today: भारत में 2 मई 2025 के बाद से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, इससे पहले तक सोने का भाव लगातार गिर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 4 हजार रुपये के करीब उछाल देखने को मिला है, लेकिन 12 मई को एक बार फिर से सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भारत में  24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 97,030 रुपये पर है, जो बीते दिन से करीब 1800 रुपये कम है। अभी इसके रेट में और बदलाव देखने को मिलेगा। जानिए 22, 18 और 24 कैरेट सोने का किस शहर में क्या भाव है?

सोने के ताजा रेट 

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 22 कैरेट वाला सोना 90600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इसमें करीब 1650 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसमें करीब 1800 रुपये की गिरावट आई है। 18 कैरेट सोने का भाव 72,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो 1,350 रुपये की गिरावट पर खुला है।

सुबह कितनी रही सोने की कीमत?

आज भारत में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने का भाव 9,867 रुपये प्रति 1 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 1 ग्राम 9,044 रुपये है। 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 1 ग्राम) 7,400 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल

किस शहर में क्या भाव?

कोलकाता में 22 कैरेट सोना प्रति 1 ग्राम 9,044 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने के लिए 9,867 रुपये (प्रति 1 ग्राम) देने होंगे। 18 कैरेट सोने की बात की जाए, तो उसके लिए (प्रति 1 ग्राम) 7,400 रुपये देने होंगे। दिल्ली में प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9,059 रुपये (जो 22 कैरेट का भाव है) है। जबकि, 24 कैरेट के लिए प्रति 1 ग्राम का भाव 9,882 रुपये है। वहीं, 18 कैरेट का सोना प्रति 1 ग्राम 7,412 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

मुंबई शहर की बात करें, तो सुबह के समय सोने का भाव (22 कैरेट) प्रति 1 ग्राम 9,044 रुपये रहा। 24 कैरेट सोना प्रति 1 ग्राम 9,867 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव प्रति 1 ग्राम 7,400 रुपय रहा।

हालांकि, सोने की कीमत में ये बदलाव बीते दिन के मुकाबले मामूली है, अभी तक 10 ग्राम सोने की कीमत पर केवल 10 रुपये की कमी देखी जा रही है। कुछ समय में सोने के भाव में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर के ट्रेडमार्क का कोई इरादा नहीं…’, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वापस लिया आवेदन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola