Gold Rate Today: पूरे भारत में दिल्ली का सोने के बाजार का महत्वपूर्ण स्थान है। इस शहर में सोने के भाव रोज बदलते हैं। देश में हर रोज सोने में निवेश किया जाता है। प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में आज फिर सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। बता दें कि सोने का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से बदलता है और इसमें कई कारणों से रोज बदलाव नजर आता है, जैसे डॉलर की कीमत, मांग-आपूर्ति, आर्थिक परिस्थितियां और त्योहारों का मौसम। सोने को निवेश के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन के रूप में भी देखा जाता है, इसीलिए लोग अक्सर इसके दामों पर नजर रखते हैं। अगर आप भी अपने शहर के गोल्ड रेट जानना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं।
दिल्ली में सोने की कीमत
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,762 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,949 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो हमेशा की तरह अन्य शहरों की तुलना में दिल्ली में सोने की कीमत ज्यादा देखी जा रही है।
मुंबई में सोने की कीमत
मुंबई में दिल्ली की तुलना में सोने की कीमत कम है। यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 9,747 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,934 रुपये प्रति ग्राम है। अगर आप इस शहर में रहते हैं तो आपके लिए सोना खरीदना फायदेमंद हो सकता है।
चेन्नई में सोने के दाम
मुंबई की तरह ही चेन्नई में भी सोने के दाम में बदलाव देखा गया है। यहां पर भी 24 कैरेट सोने की कीमत 9,747 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,934 रुपये प्रति ग्राम है। फिलहाल कुछ दिनों से सोने के दामों में खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है।
वडोदरा और अहमदाबाद में सोने के दाम
वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,752 रुपये प्रति ग्राम देखी जा रही है और 22 कैरेट सोने की कीमत 8,939 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आपके लिए सोना खरीदना फिलहाल थोड़ा सा महंगा पड़ सकता है।
अन्य शहरों में सोने के दाम
मुंबई और चेन्नई की तरह ही अन्य शहरों जैसे कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,747 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,934 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। दिल्ली की तुलना में इन शहरों में सोना खरीदना थोड़ा सा सस्ता पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
बीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
1 hr ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
2 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
2 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
11 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
13 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
14 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
16 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
20 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines