Gold Price Update: आज नए साल 2023 के पांचवें कारोबारी हफ्ते का पहला दिन के है। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई के रिकॉड के करीब बिक रहा है। पिछले कारोबारी हफ्ते में भी सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई। हालांकि चांदी की कीमत में थोड़ी नरमी रही। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 139 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 261 प्रति किलो की दर से नरमी दर्ज की गई।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।
और पढ़िए – पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए दाम, जानें- आज का लेटेस्ट रेट
शुक्रवार को ये था सोने-चांदी का रेट
पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (20 January 2023) को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 51 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57189 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57138 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 298 रुपये की तेजी के साथ 68192 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 243 रुपये की गिरावट के साथ 67894 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 51 रुपया महंगा होकर 57189 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 51 रुपया महंगा होकर 56960 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 47 रुपया महंगा होकर 52385 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 38 रुपया महंगा होकर 42892 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 30 रुपया महंगा होकर 33456 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 170 तो चांदी 11700 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 173 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 24 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11788 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा ?
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो गया। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रह सकता है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
8 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
10 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
11 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
13 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
15 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
16 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
16 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
17 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines