मौका: फ्री मिल रहा 100 गज का प्‍लाट! कुछ ही दिन में खत्म हो जाएगा ऑफर, ऐसे करें आवेदन

PM Awas Yojana: सभी को अपना घर मिले उसके लिए सरकार कई सरकारी स्कीम लेकर आती है। फिलहाल केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। सरकारी योजना के तहत हरियाणा में गरीबों को 50 वर्ग गज और 100 वर्ग गज के प्‍लाट फ्री में दिए जा रहे हैं।

Free Plot scheme Sarkari Yojna
विज्ञापन

CM Awas Yojana: खुद का घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के घर बनवाए जाते हैं। ऐसा ही ऑफर हरियाणा सरकार मुख्‍यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दिया जा रहा है। जिसमें राज्य सरकार गरीबों को 50 वर्ग गज और 100 वर्ग गज के प्‍लाट फ्री देने का का ऑफर लेकर आई है। इसमें आवेदन करने के लिए 30 सितंबर आखिरी तारीख है।

मिलेगा 100 गज तक का प्लाट

हरियाणा में भी सरकार मुख्‍यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में फ्री प्‍लाट लेने का खास मौका है। इस योजना के तहत सरकार 50 गज और 100 गज के प्‍लाट फ्री में दे रही है। इस योजना में रिजस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2024 है। योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hfa.haryana.gov.in जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा दी गई जमीन पर घर बनाने के लिए 6 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है अप्लाई?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 13 अगस्त 2024 को एक समारोह के दौरान ग्रामीण आवास योजना विस्तार पोर्टल लॉन्च किया था। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं। जिसमें सबसे पहली शर्त है कि लाभार्थी वही होगा जो हरियाणा का निवासी हो। इसमें हरियाणा के वो लोग अप्लाई कर सकते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हों, जो कच्चे घरों में रहते हैं। अप्लाई करने वाले के पास पहले से सरकार का दिया प्लाट नहीं होना चाहिए। इसमें आय का प्रमाण पत्र लगता है जिसमें परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख तक ही होनी चाहिए।

Free Plot scheme

विज्ञापन

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

मुख्‍यमंत्री ग्रामीण विकास योजना में खुद से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर खुद से ना कर सकें तो पास के सर्विस सेंटर पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्टेप बाई स्टेप इस तरह से अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले हाउसिंग फॉर ऑल के ऑफिशियल पोर्टल https://hfa.haryana.gov.in/mmgaye पर जाना होगा। इसके बाद नये रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करने के बाद नये टैब में रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें मोबाइल नंबर, परिवार पहचान-पत्र ID और आधार नंबर देना होगा। इसके बाद नंबर पर OTP आएगा, जिसे दी गई जगह पर भरना है। कंप्लीट वेरिफिकेशन पर क्लिक करें, इसके बाद रजिस्टर पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ