दिल्ली में ऑनलाइन खरीदें DDA के सस्ते फ्लैट! कल से शुरू होगी 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी

DDA Flats Housing Scheme: डीडीए ने 20 अगस्त दिल्ली में तीन आवास योजनाएं शुरू की थीं। इस योजना के तहत सस्ते में घर लेने का मौका दिया जा रहा है। 24 सितंबर को DDA इन फ्लैट्स की ई-नीलामी करने जा रहा है।

Sasta Ghar Scheme

DDA Flats Housing Scheme: दिल्ली में सस्ते घर मुहैया कराने की योजना में हजारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें कई ग्राहकों ने अपना पूरा भुगतान कर दिया था जबकि कई का भुगतान नहीं हो सका था। डीडीए ने पूरा भुगतान नहीं करने वालों को एक और मौका देते हुए इसकी डेट को बढ़ा दिया। अब DDA ग्राहकों के लिए सस्ते फ्लैट लेने का एक और मौका लेकर आया है। 24 सितंबर को द्वारका हाउसिंग योजना में 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी की जाएगी।

24 सितंबर को ई-नीलामी

DDA की सस्‍ता घर योजना में ईडब्ल्यूएस, एमआईजी और एचआईजी फ्लैट बेचे जा रहे हैं। 20 अगस्त को को इस स्कीम को जनता के लिए लाया गया था। 20 अगस्त से सस्ते फ्लैट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए, इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। डीडीए ने जानकारी दी कि द्वारका में फ्लैट लेने के लिए बयाना राशि देने की तारीख 17 और 19 सितंबर के बजाय अब 24-26 सितंबर तक कर दी गई है।

कब से शुरू होगी नीलामी?

डीडीए के मुताबिक, इन फ्लैटों के लिए लाइव ई-नीलामी 24 से 26 सितंबर के बीच की जाएगी। जो हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और दोपहर 3 से 4 बजे तक की जाएगी। मतलब दिन में दो पालियों में ये नीलामी की जाएगी। फ्लैट के लिए फाइनल बोली लगाने के लिए आखिरी 5 मिनट सबसे अहम होंगे। जो इन मिनटों में बोली लगाएगा फ्लैट उसको मिल जाएगा। आपको बता दें कि नीलामी का समय 2 घंटे से ज्यादा भी हो सकता है।

DDA Flats Housing Scheme

DDA की स्कीम

डीडीए ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 34177 फ्लैटों की पेशकश की है। जो 11.5 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। ये फ्लैट नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बने हैं। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। जिसमें उच्च आय वर्ग (एचआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और एलआईजी श्रेणी के फ्लैट हैं। इस स्कीम के तहत जसोला में बने सारे फ्लैट बिक चुके हैं। बाकी फ्लैट बिक सकें इसके लिए DDA ग्राहकों को पैसे भरने के लिए समय दे रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ