Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Delhi Metro Timing Change: DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग में क‍िए बदलाव, आज रात इतने बजे तक जारी रहेगी मेट्रो की सेवा

Delhi Metro Timing Change: अरुण जेटली स्टेडियम में आज ICC T20 वर्ल्ड कप का मैच है. यात्रियों की सुविधा के लिए, DMRC ने कुछ मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन के निकलने का समय बदल दिया है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 12, 2026 16:20
द‍िल्‍ली मेट्रो की आज टाइम‍िंग में बदलाव है

Metro Timing Change: आज 12 फरवरी 2026 को दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने अपनी टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है. यह बदलाव मुख्य रूप से अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप के भारत बनाम नामीबिया मैच को ध्यान में रखते हुए किया गया है. स्टेडियम से लौटने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए आज आखिरी मेट्रो अपने सामान्य समय रात 11:00 बजे के बजाय आधी रात के बाद तक चलेगी.

राशन कार्ड हो जाएगा बेकार, नहीं म‍िलेगा राशन! इस तारीख से पहले करा लें E-KYC; जानें तरीका

---विज्ञापन---

बता दें क‍ि यह बढ़ी हुई टाइमिंग केवल आज 12 फरवरी के लिए है. कल यानी 13 फरवरी से मेट्रो अपने पुराने समय रात 11:00 – 11:30 बजे पर वापस लौट आएगी. हालांकि आज ‘भारत बंद’ है, लेकिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी. दिल्ली पुलिस ने मैच के चलते डीडीयू मार्ग और आईटीओ के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन भी किया है, इसलिए मेट्रो का उपयोग करना ही सबसे बेहतर रहेगा.

Passport Rule Changes: 15 फरवरी से बदल रहे हैं कई न‍ियम, अब ऐसे बनेगा पासपोर्ट; जानें

---विज्ञापन---

किन लाइनों का टाइम बदला है?

रेड लाइन (लाइन 1) – शहीद स्थल से रिठाला रूट पर आखिरी ट्रेन रात 12:10 से 12:15 बजे के बीच चलेगी.

येलो लाइन (लाइन 2) – समयपुर बादली से गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी सेंटर तक आखिरी मेट्रो ट्रेन उल्टी दिशा में सुबह 12:20 से 11:45 बजे के बीच चलेगी.

Ayushman Bharat Yojana में कौन-कौन सी बीमारी कवर नहीं होती, देखें पूरी List

ब्लू लाइन (लाइन 3 और 4) – नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 तक की आखिरी ट्रेन का टाइम भी बढ़ा दिया गया है. नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी – 11:35 बजे और वैशाली – 11:45 बजे.

ग्रीन लाइन (लाइन 5) – कीर्ति नगर और इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह रूट की कुछ ट्रेनों को रात 1:00 बजे तक रीशेड्यूल किया गया है.

वायलेट लाइन (लाइन 6) – कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ रूट पर आखिरी ट्रेन कश्मीरी गेट से लगभग 12:25 AM पर और बल्लभगढ़ से 11:20 AM पर चलेगी.

8th Pay Commission: इस राज्‍य ने 8वें वेतन आयोग कमेटी की घोषणा की, जानें कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी

पिंक लाइन (लाइन 7) – मजलिस पार्क से शिव विहार रूट पर आखिरी मेट्रो ट्रेन लगभग 12:10 AM बजे निकलेगी.

मैजेंटा लाइन (लाइन 8) – बॉटनिकल गार्डन और जनकपुरी वेस्ट के बीच ट्रेनें 12:30 AM से 12:45 AM तक उपलब्ध रहेंगी.

ग्रे लाइन (लाइन 9) – द्वारका और ढांसा बस स्टैंड के बीच आखिरी मेट्रो ट्रेन सुबह 1:15 AM से 1:30 AM तक चलेगी.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन – यशोभूमि और नई दिल्ली के बीच सर्विस सुबह 1:00 AM तक उपलब्ध रहेंगी.

First published on: Feb 12, 2026 12:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.