Ayushman Bharat Yojana में कौन-कौन सी बीमारी कवर नहीं होती, देखें पूरी List

इलाज शुरू कराने से पहले अस्पताल के आयुष्मान मित्र (Aadhaar/Ayushman Desk) से जरूर मिलें. वे आपको बता पाएंगे कि आपकी बीमारी के लिए कौन सा पैकेज उपलब्ध है और अस्पताल उस विशेष सर्जरी के लिए अधिकृत है या नहीं.

Ayushman Bharat Yojana

आयुष्‍मान भारत योजना में कौन सी बीमार‍ियां कवर नहीं होतीं जानें

Ayushman Bharat Yojana : आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देती है. लेकिन, कई लोग यह समझते हैं कि इसमें सभी तरह की बीमारियां और खर्चे कवर होते हैं, जो कि गलत है. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जान लें कि इसमें क्या-क्या शामिल नहीं है:

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बीमारियां और खर्चे नहीं होते कवर :

ओपीडी (OPD) का खर्चा: आयुष्मान कार्ड सिर्फ तब काम करता है जब मरीज अस्पताल में भर्ती (Admitted) होता है. सामान्य सर्दी-खांसी या बुखार के लिए डॉक्टर को बाहर दिखाने और दवा लेने का खर्चा आपको खुद देना होगा.

कॉस्मेटिक सर्जरी: प्लास्टिक सर्जरी या सुंदरता बढ़ाने के लिए किए जाने वाले ऑपरेशन जैसे नोज जॉब, हेयर ट्रांसप्लांट इसमें कवर नहीं होते. हालांकि, चोट लगने पर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कवर होती है.

विज्ञापन

फर्टिलिटी ट्रीटमेंट: बांझपन (Infertility) का इलाज, IVF या संतान प्राप्ति से जुड़ी प्रक्रियाएं इस योजना के दायरे में नहीं आतीं.

विज्ञापन

नशा मुक्ति: शराब या ड्रग्स की लत छुड़ाने के लिए किए जाने वाले इलाज का खर्च यह कार्ड नहीं उठाता.

अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant): कुछ जटिल और बेहद महंगे ऑर्गन ट्रांसप्लांट अभी भी पूरी तरह से इस योजना के कई पैकेजेस में शामिल नहीं हैं . यह राज्यवार नियमों पर भी निर्भर करता है.

विज्ञापन

चश्मा और सुनने की मशीन: आंखों की जांच और चश्मा बनवाने या सुनने की मशीन (Hearing Aid) का खर्च इसमें शामिल नहीं है.

विज्ञापन

अस्पताल के बाहर की दवाइयां
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद की दवाइयों का खर्च भी एक निश्चित समय (आमतौर पर 15 दिन) के बाद आपको खुद उठाना पड़ता है. भर्ती होने से 3 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक की दवाएं और जांचें ही मुफ्त होती हैं.

आयुष्मान भारत में क्या कवर होता है?
भ्रम दूर करने के लिए यह भी जान लें कि इसमें क्या-क्या मिलता है:

विज्ञापन

गंभीर बीमारियां: कैंसर, हृदय रोग (हार्ट सर्जरी), किडनी की बीमारी और घुटने का प्रत्यारोपण (Knee Replacement) जैसी गंभीर बीमारियां इसमें शामिल हैं.

पहले से मौजूद बीमारियां: निजी बीमा कंपनियों के उलट, आयुष्मान योजना में पहले दिन से ही आपकी पुरानी बीमारियां कवर हो जाती हैं.

विज्ञापन

70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग: हालिया नियमों के अनुसार, अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को, चाहे उनकी आय कुछ भी हो 5 लाख रुपये का अलग से कवर मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ