Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

दिल्ली-NCR में सस्‍ते हो गए फ्लैट! जानें आपके एर‍िया में क‍ितना कम हो गया रेट

रियल एस्टेट मार्केट में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. कोरोना काल के बाद से आसमान छू रही घरों की कीमतों की रफ्तार अब थमने लगी है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 17, 2026 11:20
द‍िल्‍ली एनसीआर की प्रॉपर्टी के दाम में जो आग लगी थी, उसकी धधक थोड़ी कम हो गई है

अगर आप पिछले कुछ सालों से घर खरीदने की योजना बना रहे थे और बढ़ती कीमतों को देखकर अपना मन मार रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. कोरोना महामारी के बाद से रियल एस्टेट मार्केट में जो प्राइस ब्लास्ट देखा जा रहा था, वह अब संतुलित (Normalize) होता नजर आ रहा है. रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी प्रॉप टाइगर (PropTiger) के ताजा आंकड़ों ने बाजार की एक नई और सकारात्मक तस्वीर पेश की है.

17 Feb Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, सोना 1000 रुपये से ज्यादा टूटा; चेक करें आज के भाव

---विज्ञापन---

2025 में दिखा कीमतों में हेल्दी बदलाव

प्रॉप टाइगर की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में देश के टॉप 8 शहरों में आवासीय कीमतों में 6% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि यह आंकड़ा वृद्धि को दर्शाता है, लेकिन 2024 के मुकाबले यह रफ्तार काफी धीमी है. विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई यह स्थिरता बाजार के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ संकेत है.

Bank Holidays Alert: सावधान! 18 से 20 फरवरी तक लगातार बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें अपने शहर की लिस्ट

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR का क्या है हाल?
दिल्ली और एनसीआर के इलाके, जहां प्रॉपर्टी के रेट्स रॉकेट की तरह बढ़ रहे थे, वहां अब कीमतों की रफ्तार संतुलित हो गई है. साल 2025 में र‍ियल एस्‍टेट सेक्‍टर में औसत बढ़त 6% देखी गई थी. ताजा रेट करीब 8,105 प्रति वर्ग फुट से बढ़कर अब औसत कीमत 8,570 प्रति वर्ग फुट तक पहुंची है.

विशेषज्ञों की राय में यह मंदी नहीं है, बल्कि बाजार अब परिपक्व (Mature) हो रहा है. लंबी अवधि के निवेश के लिए यह स्थिरता बहुत जरूरी है.

Good News: 1 अप्रैल से बढ़ेगी आपकी इन-हैंड सैलरी! बदल रहे हैं टैक्स नियम; चेक करें

डेवलपर्स की नई रणनीति: स्थिरता को प्राथमिकता
औरम प्रॉपटेक के कार्यकारी निदेशक ओंकार शेट्ये का कहना है कि बिक्री में हल्की कमी के बावजूद कीमतों का मजबूत रहना इस बात का सबूत है कि बाजार अनुशासित है. डेवलपर्स अब अनियंत्रित डिस्काउंट देने के बजाय कीमतों को स्थिर रखने और बिना बिके घरों (इन्वेंट्री) को क्लियर करने पर ध्यान दे रहे हैं. इससे 2026 के लिए एक मजबूत आधार तैयार हो गया है.

Gold Price Prediction: क्या 1 लाख रुपये से कम होगी सोने की कीमत? एक्सपर्ट्स ने की शॉकिंग भविष्यवाणी

क्या अभी घर खरीदना सही है?
साल 2022 से 2024 के बीच की अफरा-तफरी के बाद अब बाजार स्वाभाविक संतुलन की ओर बढ़ रहा है. कीमतों में वृद्धि की रफ्तार कम होना खरीदारों के लिए मोलभाव (Negotiation) करने का एक अच्छा मौका देती है. रियल एस्टेट सेक्टर में मांग खत्म नहीं हुई है, बस अब निवेशक और खरीदार अधिक सोच-समझकर कदम उठा रहे हैं.

First published on: Feb 17, 2026 11:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.