शेयर बाजार पिछले कई महीनों से निर्मित दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आ रहा है। कल यानी बुधवार को मार्केट सुस्त कारोबार के बीच भी बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले लगातार दो सत्रों में बाजार में अच्छी बढ़त देखी गई। कल डिफेंस सहित कुछ ऐसी कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती आई, जिनकी कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आईं थीं। आज भी खबरों के दम पर कुछ शेयर एक्शन दिखा सकते हैं। चलिए ऐसे शेयरों के बारे में जानते हैं।
Garden Reach Shipbuilders
डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी के शेयर पिछले सत्र में 20% की धमाकेदार बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे और आज भी कुछ वैसा ही माहौल नजर आ सकता है। दरअसल, यूरोप में सैन्य खर्च बढ़ने की संभावना से Garden Reach सहित रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। हमारी कई कंपनियां यूरोप को सैन्य साजोसामान की सप्लाई करती हैं। ऐसे में वहां रक्षा खर्च बढ़ने से उनका पोर्टफोलियो मजबूत होना तय है। Garden Reach का शेयर इस समय 1,641.35 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
Mazagon Dock Shipbuilders
यह कंपनी भी रक्षा क्षेत्र से जुड़ी है। इसने नेवी के लिए AIP सिस्टम का प्रोडक्शन शुरू करने की जानकारी दी है। कल इसका शेयर 10.58% की तेजी के साथ 2,628 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 17.12% चढ़ चुका है। यूरोप से आ रही खबरों से इसमें भी आज एक्शन दिखाई दे सकता है।
Trent Ltd
टाटा समूह की इस कंपनी का शेयर कल गिरकर 5,233 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक इसकी कीमत 25.96% कम हुई है। ट्रेंट ने कल एक बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी बुकर इंडिया लिमिटेड (BIL) ने THPL सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (TSSL) में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। यह अधिग्रहण 166.36 करोड़ रुपये में होगा। इस खबर से कंपनी के शेयर को बूस्ट मिल सकता है।
Dhanlaxmi Bank
धनलक्ष्मी बैंक का शेयर बुधवार को करीब 5 प्रतिशत उछलकर 23.79 रुपये पर पहुंच गया। आज भी इसमें एक्शन की पूरी संभावना है। दरअसल, बैंक ने फंड जुटाने जुटाने की जानकारी दी है। धनलक्ष्मी बैंक ने बताया है कि वो प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर 150 करोड़ रुपये तक जुटाएगा।
Hyundai Motor India
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में कम से कम 3% तक की वृद्धि करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत के चलते उसे दाम बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस खबर से कंपनी के शेयर में एक्शन नजर आ सकता है, जो कल 2% से अधिक की बढ़त के साथ 1,615.05 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 mins agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
2 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
2 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
3 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
19 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
21 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
21 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
22 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
23 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines