---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट

Bank Holidays Next Week: 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई (RBI) कैलेंडर के अनुसार अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bank Holidays Next Week: जुलाई 2026 के पहले हफ्ते के समाप्त होने के साथ ही, बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। यदि आपको अगले सप्ताह बैंक की शाखा (Branch) जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक कुल चार दिन बंद रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित सभी सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं इन तारीखों पर बंद रहेंगी।

---विज्ञापन---

Bank Holiday Today: आज 4 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक कर लें RBI का आदेश

DA Hike 2026: इन सरकारी कर्मचारियों का 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें लेटेस्ट अपडेट

---विज्ञापन---

अगले हफ्ते बैंक बंद होने की पूरी लिस्ट (6 से 12 जुलाई)

6 जुलाई (सोमवार): आइजोल और कोलकाता में ‘एमएचआईपी दिवस’ (MHIP Day) और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

9 जुलाई (गुरुवार): शिलांग में ‘बेह देइंखलम’ (Beh Deinkhlam) त्योहार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

---विज्ञापन---

11 जुलाई (शनिवार): देशभर के सभी बैंक ‘दूसरे शनिवार’ (Second Saturday) की अनिवार्य छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।

12 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।

---विज्ञापन---

200, 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की जरूरी एडवाइजरी, जान लें जरूरी बात; वरना खा जाएंगे धोखा

बता दें क‍ि 7 जुलाई (मंगलवार), 8 जुलाई (बुधवार) और 10 जुलाई (शुक्रवार) को शिलांग (9 जुलाई) को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।

---विज्ञापन---

क्या चालू रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं?
शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एटीएम (ATM), मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। ग्राहक बिना किसी रुकावट के फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। हालांकि, छुट्टियों के दौरान शाखा के माध्यम से होने वाले RTGS और चेक क्लियरिंग जैसे काम नहीं हो सकेंगे।

First published on: Jul 04, 2026 02:35 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola