DA Hike 2026: इन सरकारी कर्मचारियों का 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें लेटेस्ट अपडेट

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। जानें केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA Hike) और क्या हैं नए आंकड़े।

DA Hike 2026.jpg
1 / 6

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम (HPSFDCL) के कर्मचारियों के लिए डीए (DA) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी।

विज्ञापन

बोनस का ऐलान और न्यूनतम वेतन में इजाफा

बोनस का ऐलान और न्यूनतम वेतन में इजाफा2 / 6

21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले 175 कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। साथ ही, श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 425 रुपये से बढ़ाकर अब 450 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है।

विज्ञापन

दिहाड़ी और अनुबंध कर्मचारी होंगे नियमित!

दिहाड़ी और अनुबंध कर्मचारी होंगे नियमित!3 / 6

पिछले 4 वर्षों में हर साल 240 दिन की सेवा पूरी करने वाले दिहाड़ी मजदूरों और पात्र अनुबंध (Contract) कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित (Regularize) करने को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

अब केंद्रीय कर्मचारियों को दूसरी छमाही के DA का इंतजार

अब केंद्रीय कर्मचारियों को दूसरी छमाही के DA का इंतजार4 / 6

राज्यों की घोषणाओं के बीच अब केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर 2026 छमाही के महंगाई भत्ते के ऐलान का इंतजार है। अमूमन सरकार सितंबर या अक्टूबर तक इसका फैसला लेती है।

विज्ञापन

फिलहाल कितना मिल रहा है डीए?

फिलहाल कितना मिल रहा है डीए?5 / 6

अप्रैल 2026 में वित्त मंत्रालय ने 2% बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों का DA मूल वेतन का 58% से बढ़कर 60% हो गया है (1 जनवरी 2026 से प्रभावी)। इससे 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिल रहा है।

अगली छमाही में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?

अगली छमाही में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?6 / 6

मई 2026 में AICPI-IW इंडेक्स 150.8 पर था। जून के अनुमानित आंकड़ों (151.7) के आधार पर ट्रेंड्स बता रहे हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी डीए में 3 से 4% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन