Bank Closed Between 21 to 31 August : अगर इस महीने आपको बैंक ब्रांच जाकर चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या कैश जमा/निकासी जैसा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल, अगस्त के आखिरी 10 दिनों यानी 21 से 31 अगस्त के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कई छुट्टियां राज्यवार और स्थानीय त्योहारों (Regional Holidays) के हिसाब से तय हैं. आइए जानते हैं कि आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुले.
कहां-कहां कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
22 अगस्त : चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 अगस्त : रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
25 अगस्त : मंगलवार, मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम, केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम) और आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा).
26 अगस्त : बुधवार, ईद-ए-मिलाद (बारावफात) / तिरुवोनम, दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार, एमपी, केरल, कर्नाटक, राजस्थान आदि राज्यों में.
28 अगस्त : शुक्रवार, रक्षाबंधन, यूपी, राजस्थान, गुजरात, एमपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में.
30 अगस्त : रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
August Bank Holidays 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
बता दें कि 21 अगस्त, 24 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त (पांचवां शनिवार) और 31 अगस्त को ज्यादातर राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
बैंक बंद होने पर भी काम करेंगे ये ऑनलाइन तरीके
हालांकि इस बात को हमेशा याद रखें कि अगर बैंक शाखाएं बंद भी रहती हैं, तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन सुविधाओं के जरिए आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. अगर आपको कैश की आवश्यकता है या जमा करना है तो ATM मशीनें चालू रहेंगी. गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसी UPI सेवाओं से पैसे भेजना या पाना बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा. अकाउंट बैलेंस चेक करना या तुरंत ट्रांसफर (IMPS/NEFT) करने जैसे काम ऐप से तुरंत हो जाएंगे.
बता दें कि शाखा बंद रहने के दौरान केवल वे काम प्रभावित होंगे जो physically बैंक काउंटर पर जाकर कराने होते हैं जैसे- चेक ड्रॉप करना, पासबुक प्रिंट कराना या बड़ा डीडी बनवाना. इसलिए परेशानी से बचने के लिए अपने नजदीकी बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें.
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
10 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
13 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
15 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
16 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
19 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines