---विज्ञापन---

बिजनेस

Bank Holiday Today 18 Feb: आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने राज्य की लिस्ट

Bank open or Closed Today: आज रामकृष्ण जयंती है. इसल‍िए लोगों के बीच ये कंफ्यूजन है क‍ि आज बैंकों में रामकृष्ण जयंती की छुट्टी है या बैंक सामान्‍य द‍िनों की तरह खुले रहेंगे. आइये जानते हैं क‍ि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं.

Author Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 18, 2026 08:27
आज कई राज्‍यों में बैंक बंद हैं

Bank Holiday Today 18 Feb: आज 18 फरवरी 2026 को भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज रामकृष्ण जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय अवकाश घोषित किया गया है. अगर आज आप बैंक के काम से न‍िकल रहे हैं तो बेहतर ये होगा क‍ि आप घर से न‍िकलने से पहले अपने राज्‍य में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट देख लें. हालांक‍ि आज राष्‍ट्रीय अवकाश नहीं है, लेक‍िन कुछ जगहों पर आज बैंकों में छुट्टी है. आइये जानते हैं क‍ि आज क‍िन जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.

Aadhaar Card से गायब हो जाएंगी ये दो चीजें, जानें कैसा होगा नया आधार कार्ड

---विज्ञापन---

आज कहां बंद हैं बैंक? (Bank Holidays List)

आज मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल (कोलकाता) और सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इन राज्यों में रामकृष्ण जयंती के कारण सार्वजनिक अवकाश है.

अगले 2 दिनों का बैंक अलर्ट (19-20 फरवरी)
अगर आप आज बैंक नहीं जा पा रहे हैं, तो अगले दो दिनों की छुट्टियों पर भी नजर डाल लें, क्योंकि कई बड़े राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:

---विज्ञापन---

Railway New Rule: रेलवे ने क‍िए न‍ियमों में बदलाव; अब गलती से भी नहीं छूटेगा स्‍टेशन

19 फरवरी (गुरुवार): छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र (मुंबई, पुणे, नागपुर) में सभी बैंक बंद रहेंगे.

20 फरवरी (शुक्रवार): राज्य स्थापना दिवस के कारण मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

कहां खुले हैं बैंक?
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और पंजाब जैसे देश के अधिकांश राज्यों में आज यानी 18 फरवरी को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

जरूरी बात (Digital Banking)
चाहे आपके शहर में बैंक बंद हों या खुले, आप नीचे दी गई सेवाओं को 24/7 इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

ऑनलाइन नेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग: फंड ट्रांसफर (IMPS, NEFT, RTGS) के लिए.

UPI: गूगल पे, फोनपे और पेटीएम के जरिए भुगतान.

ATM: कैश निकालने और जमा करने के लिए.

First published on: Feb 18, 2026 07:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.