Ayushman Bharat पर ताजा अपडेट, लाभार्थियों को राहत-AB-PMJAY में जुड़ेंगी नई बीमारियां

Ayushman Bharat Scheme: साल 2018 में शुरू हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज किया जाता है। इसमें अब अल्जाइमर, डिमेंशिया और हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का इलाज कराने की भी बात की जा रही है।

Ayushman Bharat Scheme

आयुष्मान भारत स्कीम

विज्ञापन

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर सरकार एक बड़ा ऐलान कर सकती है। इस ऐलान के बाद AB-PMJAY कार्ड से अल्जाइमर, डिमेंशिया, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का इलाज कराया जा सकेगा। फिलहाल इस स्कीम में बुजुर्गों को 25 स्वास्थ्य पैकेज मिलते हैं। इन पैकेज में अन्य बीमारियों को जोड़ने की योजना की जा रही है। ये फैसला बेसहारा बुजुर्गों को सही इलाज मिल सके इसके लिए किया जाएगा।

AB-PMJAY में जुड़ेंगी नई बीमारियां

आयुष्मान कार्ड से बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। AB-PMJAY में अभी तक 25 स्वास्थ्य पैकेज मिलते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इसी पैकेज में अब कुछ बड़ी बीमारियों को भी जोड़ा जाएगा। जिसमें अल्जाइमर, डिमेंशिया, हार्ट फेलियर और अन्य बीमारियां शामिल होंगी। इन बीमारियों के इलाज में ज्यादा पैसा खर्च होता है जिस वजह से लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता है। आयुष्मान कार्ड में इनके जुड़ने से सही समय पर कोई भी इलाज करवा सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुढ़ापे में इस तरह की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है, जिसके लिए सरकार इस योजना का विस्तार करके 70 साल और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल कर रही है। वह किसी भी आय समूह के हो सकते हैं।

विज्ञापन

कितने लोगों को होगा लाभ?

चिकित्सा विशेषज्ञों की अध्यक्षता वाली एक समिति AB-PMJAY के तहत स्वास्थ्य पैकेजों को लेकर समय समय पर समीक्षा की जाती है। समिति बुजुर्गों को प्रभावित करने वाली बीमारियों की पहचान करेगी। ये उन लोगों पर नजर रख रहे हैं जिनको बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। उन्हीं को देखते हुए ये समिति ऐसे पैकेज ऐड करेगी। AB-PMJAY के विस्तार से संभावित रूप से 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग 6 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

आपको बता दें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक का फ्री इलाज किया जाता है। इसका लाभ किसी भी सरकारी अस्पताल या उन निजी अस्पतालों में कराया जा सकता है जिसे सरकार ने इन कार्डों से जोड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ